सुख समृद्धि और स्वास्थ्य संजोए!
जन्मदिवस मंगलमय होए!

उमर की लंबी डगर रहे
साथ मित्रों का बसर रहे
मान मर्यादा अजर रहे
साल भर सुंदर सफ़र रहे

कभी भी शुभ अवसर न खोए!
जन्मदिवस मंगलमय होए!!

वरद लक्ष्मी का हाथ रहे
सरस्वती हरदम साथ रहे
सजग अपना पुरुषार्थ रहे
कभी ना कोई स्वार्थ रहे

आस्था और विश्वास न सोए!
जन्मदिवस मंगलमय होए!!

—pUiNa-maa vama-na

 

 

 


 

Click here to send this site to a friend!