पप्पू- यार, इस बार राम नवमी पर मैंने एक बहुत बड़ा
फैसला लिया है।
गप्पू- क्या?
पप्पू- मैं अब से बिल्कुल भगवान राम जैसा बनने की कोशिश करूँगा।
गप्पू- वाह! मतलब मर्यादा पुरुषोत्तम? सत्य बोलना और बड़ों का आदर करना?
पप्पू- अरे नहीं भाई, उतना कठिन नहीं... बस ये सोच रहा हूँ कि कोई मुझे भी 'राजपाट'
त्याग कर 'वनवास' (सोलो ट्रिप) पर जाने के लिए कह दे, ताकि ऑफिस की ईमेल और बीवी के
बेलन से १४ साल के लिए छुट्टी मिल जाए! |
|
१
अप्रैल २०२६ |
|
गोलू ने नई-नई पिचकारी खरीदी और
सोचा कि इस बार सबको चौंका दूँगा।
होली के दिन उसने पिचकारी में रंग भरकर पड़ोसी पर छिड़का।
पड़ोसी बोले – "अरे गोलू, ये तो पानी है, रंग कहाँ है?"
गोलू हँसते हुए बोला – "रंग तो ईएमआई और बिजली के बिल ने पहले ही निकाल दिया है… अब
पिचकारी में सिर्फ पानी बचा है!" |
|
१
मार्च २०२६ |
|
वेलेंटाइन डे पर एक प्रेमी ने
अपनी प्रेमिका को उपहार में एक कॉफी मग देते हुए लिखा
मैं आपको एक “कॉफी मग” दे रहा हूँ… लेकिन एक खास शर्त पर।
आपकी हँसी का ई.एम.आई. ₹९९९
आपके झुंझलाहट का वार्षिक पैकेज- ₹ २,४९९
मेरी बेवकूफी पर सहनशीलता का चार्ज- ₹ ५,९९९
कुल देय राशि: आपका प्यार (कोई छूट नहीं)
कुल मिलाकर बस इतना ही कहना चाहता हूँ कि हैप्पी वेलेंटाइन डे! यह लो, तुम्हारे लिए
एक मग… और मेरे लिए एक मौका कि अगली बार कोई बेहतर गिफ्ट दे सकूँ! |
|
१
फरवरी २०२६ |
|
चिंटू- "भाई, इस साल मैंने नये साल पर प्रतिज्ञा की है कि मैं
खाने पीने पर ध्यान दूँगा और वजन कम करूँगा।"
पिंटू- "वाह! और ये तू कब तक पूरा कर लेगा?"
चिंटू- "बस एक जनवरी की दोपहर तक, उसके बाद तो छोले-भटूरे की पार्टी है!" |
|
१ जनवरी २०२६ |
|