आज सिरहानेउपन्यासउपहारकहानियाँकला दीर्घाकविताएँगौरवगाथापुराने अंक
नगरनामारचना प्रसंगघर–परिवारदो पलनाटकपरिक्रमा पर्वप्रकृतिपर्यटन
प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक विज्ञान वार्ता विशेषांकहिंदी लिंक
साहित्य संगमसंस्मरणसाहित्य समाचार साहित्यिक निबंधस्वास्थ्य
हास्य व्यंग्य

 

व्यक्तित्व

अभिव्यक्ति में सुभाष नीरव
की रचनाएँ

कहानियों में
जीवन का ताप

महानगर की कहानियों में लघुकथा
धूप

अनुभूति में कविताएँ

 

 

सुभाष नीरव

जन्म : २७ दिसंबर १९५३ को मुरादनगर (उ प्र) में एक पंंजाबी परिवार में।
शिक्षा : मेरठ विश्वविद्यालय से स्नातक।
कार्यक्षेत्र : पिछले ढाई-एक दशकों से हिंदी में निरंतर लेखन कर रहे हैं। साथ-साथ पिछले दो दशकों से अपनी मां-बोली पंजाबी भाषा की सेवा मुख्यत: अनुवाद के माध्यम से करते आ रहे हैं। पंजाबी भाषा के श्रेष्ठ साहित्य, विशेषकर कहानी, उपन्यास, लघुकथा, कविता को हिंदी के विशाल पाठकवर्ग के सामने लाना इनका मकसद रहा है।

प्रकाशित रचनाएँ:
कहानी संग्रह 'दैत्य तथा अन्य कहानियां' तथा 'औरत होने का गुनाह।
कविता संग्रह: 'यंत्किंचित' तथा 'रोशनी की लकीर
लघुकथा-संकलन: 'कथाबिंदु' तथा
बाल कहानी-संग्रह 'मेहनत की रोटी'
अनुवाद तथा संपादन-
पंजाब आतंक पर चुनी गई २४ पंजाबी कहानियों का एक महत्वपूर्ण हिंदी संकलन इनके अनुवाद व संपादन में वर्ष १९९४ में 'काला दौर' शीर्षक से प्रकाशित हुआ और काफ़ी चर्चित रहा। 'पंजाबी की चर्चित लघु कथाएँ', 'कथा पंजाब', 'कुलवंत सिंह विर्क की चुनिंदा कहानियाँ', 'तुम नहीं समझ सकते' ( जिंदर का कहानी संग्रह) इनके द्वारा अनूदित अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं।

मूल पंजाबी में लिखी गई अनेक कहानियों का आकाशवाणी, दिल्ली से प्रसारण।
अनियतकालीन पत्रिका 'प्रयास' का वर्ष १९८२ से १९९० तक संपादन।

हिंदी में लघुकथा लेखन के साथ-साथ पंजाबी-हिंदी लघुकथाओँ के श्रेष्ठ अनुवाद हेतु अनेक पुरस्कारों से नवाज़े जा चुके हैं।

संप्रति : भारत सरकार के पोत परिवहन मंत्रालय में अनुभाग अधिकारी।

संपर्क- subh_neerav@yahoo.com

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

आज सिरहानेउपन्यासउपहारकहानियाँकला दीर्घाकविताएँगौरवगाथापुराने अंकनगरनामारचना प्रसंग
घर–परिवार दो पलनाटक परिक्रमापर्व–परिचय प्रकृतिपर्यटन प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक
विज्ञान वार्ताविशेषांकहिंदी लिंकसाहित्य संगमसंस्मरणसाहित्य समाचारसाहित्यिक निबंधस्वास्थ्य व्यंग्य

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9–16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।