मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- अवन में पकाएँ

- शुचि की रसोई से  

बटर कुकी


 सामग्री- (२४ कुकीज के लिये)

bullet

मैदा १ कप

bullet

नमक २ चुटकी

bullet

मक्खन आधा कप से थोड़ा ज़्यादा

bullet

पिसी शक्कर १/३ कप

bullet

कुकी काटने के साँचे

बनाने की विधि-
bullet ओवेन को ३२५°F पर गरम करें।
bullet मैदा और नमक को एक साथ मिलाकर २ बार अच्छी तरह छान लें।
bullet एक कटोरे में पिसी शक्कर और मक्खन लें। मक्खन न तो एकदम कड़ा हो और न ही पिघला हुआ। मक्खन और शक्कर को चम्मच से एक दिशा में अच्छी तरह फेंट लें। ऐसा करने से मक्खन एकदम हल्का हो जाएगा। याद रखिए कि फेंटने का काम हमेशा एक ही दिशा में करें।
bullet मैदे को मक्खन और शक्कर के मिश्रण में डालें और हल्के-हल्के मिलाएँ। अब आपके पास गुँथे आटे जैसा मिश्रण होना चाहिए। यह मिश्रण ना तो अधिक कड़ा हो ना ही अधिक मुलायम। अगर यह बहुत मुलायम है तो इसमें ज़रा सा मैदा मिलाकर ठीक कर लें।
bullet गुँथे आटे को चार हिस्सों में बाट लें। इनके गोले बनाएँ। एक गोले को लें। इसको हल्के हाथों से चौथाई इंच मोटा गोला बेलें। अगर बेलने में दिक्कत हो रही हो तो थोड़े से मैदे का प्रयोग करें।
bullet कुकी कटर से मनचाहे आकर के कुकीज काटें और इन्हें बेकिंग ट्रे में लगाएँ।
bullet अब इन कुकीज को कुकीज ट्रे में रखें। ध्यान रखें कि दो कुकीज के बीच में थोड़ा स्थान हो। जिससे बेक होने के समय बढ़ने के लिये हर कुकी के पास उपयुक्त स्थान रहे।
bullet किनारे के बचे आटे को लें और फिर से बेलें, कुकी को काटें। इसी प्रकार से पूरे गुँथे आटे से कुकीज बेलकर काट लें।
bullet अब कुकी ट्रे को पहले से गर्म किए हुए ओवन में रखें और इसे लगभग १५-१८ मिनट के लिये बेक करें। ये कुकी हल्की पीली सी ही होती हैं तो आप इसे ज़्यादा बेक न करें।
bullet कुकीज को थोड़ी देर जाली पर रखें जिससे ये ठंडी हो जाएँ। ठंडा हो जाने पर इन्हें हवाबंद डिब्बों में रखें। ये कुकी हफ्तों तक फ्रिज के बिना रखी जा सकती हैं।
 
bullet टिप्पणी-
bullet अगर कुकी काटने के लिये साँचे नहीं है तो किसी छोटी कटोरी या गोल छोटे मुँह के डिब्बे के ढक्कन से भी कुकी काटी जा सकती हैं।
bullet यह कुकी हल्की पीली सी ही होती हैं इसलिये इन्हें ज़्यादा बेक ना करें।

१५ दिसंबर २०१६

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।