प्रौद्योगिकी- कंप्यूटर के बारे में कुछ प्रश्न और उत्तर-----------------------            -----


1
कंप्यूटर - प्रश्नोत्तर
प्रश्न पाठकों के - उत्तर रश्मि आशीष के

 


  • फेसबुक समूहों की ईमेलों से मेल बाक्स भर जाते हैं इसे रोकने का क्या उपाय है? -महेश द्विवेदी

  • ऊपर चित्र के अनुसार समूह में notifications लिखा हुआ ढूँढें। यह समूह में ऊपर दाहिनी ओर होता है। इसे क्लिक करें। क्लिक करने पर जो भाग खुलता है उसमें settings पर क्लिक करें। यह नीचे के चित्र के अनुसार खुलेगा। इसमें also send an email से सामने के बाक्स को खाली कर दें। इसके बाद ईमेल नहीं सताएँगे।


१६ जनवरी २०१२


  • फेसबुक में किसी भी समूह से कुछ शेयर करना हो तो कैसे कर सकते हैं? -अरुणा कुदेशिया

  • किसी भी समूह में किसी स्टेटस को शेयर करने के लिये- पहले शेयर बटन क्लिक करें-

एक पॉपअप विंडो खुलेगी। उसमें बायीं ओर एक नीले तीर में कुछ विकल्प हैं जैसे on your own wall, on a friend's wall, in a group आदि (चित्र देखें)।

इसमें तीसरी विकल्प in a group क्लिक करें, वह आपसे आपके समूह का नाम टाइप करने को कहेगा।

एक दो अक्षर टाइप करते ही समूह का विवरण नीचे आ जाएगा। यह विंडो स्टेटस में write something लिखकर आपको अपनी टिप्पणी जोड़ने का विकल्प भी देती है। आप कुछ लिख सकते हैं या फिर बिना लिखे नीचे का शेयर स्टेटस बटन क्लिक कर सकते हैं। इस प्रकार एक ही स्टेटस को फेसबुक में अलग अलग समूहों में एक एक कर शेयर किया जा सकता है। इसमें कापी पेस्ट की झंझट नहीं है। दाहिनी ओर के तीर में कुछ विकल्प और भी हैं उसमें से भी चुनाव किया जा सकता है।
 ९ जनवरी २०१२


  • कंप्यूटर पर हिंदी लिखने के लिये किन उपकरणों का प्रयोग करना चाहिये।

  • कंपेयूटर पर ठीक से और हर जगह हिंदी लिखने के लिये इन तीनों में से किसी एक उपकरण का प्रयोग करना चाहिये- गूगल आई.एम.ई., बारहा आई.एम.ई. या इंडिक आई.एम.ई.। हमारे पाठकों का अनुभव है कि इसमें से गूगल आई.एम.ई. को इंस्टाल करना और प्रयोग करना सबसे आसान है। इसे यहाँ से डाउनलोड कर के इंस्टाल किया जा सकता है-
    http://www.google.com/ime/transliteration/help.html#installation

    २ जनवरी २०१२