मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


व्यक्तित्व


 

अभिव्यक्ति में पंकज सुबीर की रचनाएँ

कहानियाँ
महुआ घटवारिन

 

पंकज सुबीर

जन्म: ११ अक्तूबर
शिक्षा: रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर
कार्यक्षेत्र: पत्रकारिता तथा कम्यू्टर प्रशिक्षण

पुरस्कार एवं सम्मान-
भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित उपन्यास ये वो सहर तो नहीं को भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा वर्ष २००९ का नवलेखन पुरस्कार तथा कहानी संग्रह ईस्ट इंडिया कम्पनी वर्ष २००८ में भारतीय ज्ञानपीठ नवलेखन पुरुस्कार हेतु अनुशंसित। ‘शायद जोशी’, और कहानी मरती है तथा महुआ घटवारिन उनकी चर्चित कहानियाँ हैं। पहली दो कहानियाँ क्रमश: कथादेश तथा हंस द्वारा पुरस्कृति। वर्ष २००३ में जनार्दन शर्मा पुरुस्कार। २०१० का नवोन्मेष साहित्य सम्मान। जल रोको आयोजन के तहत पत्रिका संकल्प के संपादन पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विशेष पुरुस्कार।

प्रकाशित कृतियाँ-
भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रकाशित तीन कहानी संग्रहों में कहानियाँ संकलित।
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास दिल्ली द्वारा प्रकाशित शोध ग्रंथों ‘समर शेष है २००७’ तथा ‘हुंकार हूँ मैं' २००८ ’ में ‘संस्कृति के चार अध्याय’ पर शोध पत्र प्रकाशित। कई कहानियों का तेलगू तथा पंजाबी में अनुवाद। कहानी संग्रह ईस्ट इंडिया कम्पनी पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शोध कार्य। इंटरनेट पर हिंदी के प्रचार प्रसार को लेकर विशेष रूप से कार्यरत। ग़ज़ल के ऊपर विशेष कार्य।

प्रकाशित पुस्तकें- ईस्ट इंडिया कम्पपनी, ये वो सहर तो नहीं, लोकरंगी प्रेम कथाएँ, युवा पीढ़ी की प्रेम कथाएँ, ९ लम्बी कहानियाँ।

एक चिट्ठा- सुबीर संवाद सेवा नाम से प्रकाशित।
संपर्क- subeerin@gmail.com
 

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।