तितलियों के दल

 
ग्रीष्म का आतप
बहकती तितलियों के दल
दोपहर की गुनगुनाहट
रहट की आहट
पी रहे एकांत में ये ग्राम्य कोलाहल
बहकती तितलियों के दल



एक टुकड़ा धूप पर
निखरा तुम्हारा नाम
एक पंखुरी फूल पर
बिखरा हुआ अनुमान
प्रेम का पैगाम


िंदगी के मीत का कोई गीत निश्छल
गा रहे हैं फिर —
बहकती तितलियों के दल

प्यार के सुनसान खेतों में
बिखरते छंद
शहर के तूफ़ान में फिर
ढूँढते मकरंद
पल कोई स्वच्छंद


खुल सकें जिसमें हृदय के बोल कुछ बेकल
कह रहे हैं फिर
बहकती तितलियों के दल


 



 


मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter