मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर- नमकीन

सामग्री

तिरंगा सैंडविच   
  

  • दो लंबे आकार के बन

  • सलाद के पत्ते बारीक कटे हुए आधा प्याला

  • गाजर कसी हुई आधा प्याला

  • सफ़ेद पत्तागोभी बारीक कटा हुआ

  • हरे धनिया की चटनी

  • टमाटर की चटनी या केचप

  • मेयोनीज़ या क्रीम चीज़

  • नमक और काली मिर्च स्वादानुसारर

विधि  
  • अलग-अलग प्यालों में सलाद के पत्ते, गाजर और सफ़ेद पत्तागोभी रखें।
  • इसमें स्वादानुसार नमक काली मिर्च मिला दें।
  • पत्तागोभी में एक बड़ा चम्मच मेयोनीज़ या क्रीम चीज़ मिला कर गाढ़ा मिश्रण बनाएँ।
  • बन को चित्रानुसार आधा काटें पीछे का हिस्सा जुड़ा रहने दें।
  • नीचे के हिस्से में हरे धनिया की चटनी लगाएँ और सलाद के पत्तों की एक तह बिछा दें।
  • इसके ऊपर सफेद पत्तागोभी और मेयोनीज़ के मिश्रण को इस प्रकार फैलाएँ कि नीचे सलाद की तह खराब न हो।
  • इसके ऊपर गाजर की तह लगा दें।
  • छुरी से सफ़ाई से ऊपर के भाग में टमाटर की चटनी लगाएँ। ध्यान रहे हर रंग सही जगह पर रहे और तह साफ़ दिखाई दे।
  • फ्रिज में ठंडा करें।
 

मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter