-
रोम के तानाशाह जूलियस सीज़र ने
ईसा पूर्व ४५वें साल में जब जूलियन कैलेंडर की स्थापना की, उस समय विश्व में पहली बार १ जनवरी को नए साल का उत्सव मनाया गया।
-
७ जनवरी
भारतीय साहित्य और फ़िल्म की दुनिया में महत्वपूर्ण दिन है क्यों
कि इस दिन लेखिका शोभा डे, नाटककार विजय तेंदुलकर,
अभिनेता जॉनी लीवर तथा अभिनेत्री रीना राय और बिपाशा बासु का
जन्मदिन है।

-
विश्व में मछलियों की कम से कम
२८,५०० प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिन्हें अलग अलग स्थानों पर कोई
२,१८,००० भिन्न नामों से जाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति
संरक्षण संगठन (आई यू सी एन) के मुताबिक कम से कम ११७३
प्रजातियों पर विलुप्ति का खतरा मंडरा रहा है।
-
इस
वर्ष मकर संक्रांति का पर्व पहली बार 15 जनवरी को मनाया जा रहा
है। 1927 में यह पहली बार 14 जनवरी को मनाया गया था। इससे पहले
मकर संक्रांति 13 जनवरी को मनाई जाती थी।
-
जर्मनी का क्षेत्रफल भारत के सबसे
बड़े राज्य राजस्थान से थोड़ा अधिक है तथा जनसंख्या तीसरे क्रम
के राज्य बिहार के बराबर, पर जर्मनी का सकल घरेलू उत्पाद भारत का
तीन गुना है।
-
एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति को यह
नाम होमियोपैथी के जनक जर्मन चिकित्सक सैम्युएल हैनीमैन ने
सुझाया था। जिसे बाद में अमेरिकन मेडिकल एसोसियेशन ने अपनाया।
-
प्रेमचंद ने अपने लेखन का प्रारंभ
उर्दू में नवाबराय नाम से किया, पर बाद में अधिक पाठकों तक
पहुँचने के लिए वे हिंदी में प्रेमचंद नाम से लिखने लगे।
-
नीदरलैंड के लोग दुनिया में सबसे ऊँचे होते हैं। यहाँ पुरुषों
की औसत ऊँचाई पाँच फ़ुट साढ़े ग्यारह इंच है, लेकिन
दक्षिणी नीदरलैंड में यह औसत एक इंच कम है।
-
यदि आप ध्वनि की गति से तेज़ चलने वाले विमान
कांकॉर्ड में लंदन से न्यूयॉर्क के लिए चलें तो वहाँ उस समय से भी दो घंटे पहले
पहुँच जाएँगे जब आप चले थे।
-
सापों की कोई 2900 प्रजातियाँ पाई
जाती हैं। इनमें से 725 के पास विषदंत होते हैं तथा 250
प्रजातियाँ ऐसी हैं जो एक ही दंश में मनुष्यों को मार देने की क्षमता रखती हैं
- होली केवल एक पर्व ही
नहीं संगीत की एक विधा भी
है। लोक संगीत के साथ साथ होली को शास्त्रीय या उप-शास्त्रीय
संगीत में ध्रुपद, धमार, ठुमरी या चैती के रूप में भी गाया जाता
है।
-
विश्व के इतिहास में 21 मार्च 2008 एक ऐसा दिन था जब हिंदुओं की
होली, ईसाइयों का गुड फ्राइडे, मुसलमानों का ईद-ए-मीलाद, पारसियों का
नौरोज़ और यहूदियों का पर्व प्यूरिम एक ही दिन मनाए गए।
|