मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


भविष्य फल

 


१ से १५ दिसंबर २०११ (लग्‍न राशिफल)
—संगीता पुरी


मेष लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के प्रथम पक्ष में भाई-बहन, बंधु बाँधवों से विचारों के तालमेल का अभाव रहेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को मजबूती देने के कार्यक्रम बनेंगे, कुशल लोगों का साथ मिलेगा। दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। किसी कार्यक्रम में माता पक्ष को लेकर सुखद अनुभव होगा, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। भाग्य, भगवान, धर्म- ये सब चिंतन के विषय बने रहेंगे। कोई बडा खर्च उपस्थित होगा, किसी कार्यक्रम में बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान के साथ आपको तालमेल बनाने की आवश्यकता पड सकती है।

वृष लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के प्रथम पक्ष में धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा। परिस्थितियाँ अनुकूल न होने के कारण पढाई लिखाई या किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा। संतान का सुख मध्यम रहेगा। ससुराल का महत्तव बढेगा, पर उनके साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा, बाहरी व्यक्ति या स्थान के साथ तालमेल की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी कार्यक्रम में भाई-बहन, बंधु बाँधवों के मामलों में सुखद अनुभव होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। महत्त्वपूर्ण लाभ की संभावना है, इसे प्राप्त करने के लिए प्रयास बनेगा।


मिथुन लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के प्रथम पक्ष में स्वास्थ्य काफी गड़बड़ रहेगा, आत्मविश्वास की कमी रहेगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी, वाहन या संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। प्रभावशाली लोगों से संबंध होगा। झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। महत्त्वपूर्ण लाभ की संभावना है, इसे प्राप्त करने के लिए प्रयास बनेगा। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, साख बनी रहेगी। ससुराल पक्ष का महत्त्व बढेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल पक्ष के साथ तालमेल की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्त्व दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है।


कर्क लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के प्रथम पक्ष में भाई-बहन, बंधु बाँधवों से वैचारिक मतभेद रहेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। अकारण व्यय से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा। बुद्धि ज्ञान के लिए ये दिन महत्त्वपूर्ण होंगे, संतान के विषय में महत्तवपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्तव दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। प्रभावशाली लोगों से संबंध सुदृढ़ होंगे। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। भाग्य, भगवान, धर्म आदि चिंतन के विषय बने रहेंगे।

सिंह लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के प्रथम पक्ष में धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा। लाभ कम होने से तनाव बनेगा। किसी कार्यक्रम में माता पक्ष का भी महत्तव दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति को प्राप्त करने के लिए मेहनत जारी रहेगी। भाग्य, भगवान, धर्म आदि चिंतन के विषय बने रहेंगे। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। बुद्धि ज्ञान के लिए ये दिन महत्तवपूर्ण होंगे, संतान से संबंधित महत्तवपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा।

कन्या लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के प्रथम पक्ष में स्वास्थ्य काफी गड़बड़ रहेगा, आत्मविश्वास की कमी लगेगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। पिता पक्ष कमजोर बना रहेगा, कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। भाई, बहन, बंधु बाँधवों का महत्त्व बढ़ेगा, पर किसी कार्यक्रम में उनके साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है। किसी कार्यक्रम में माता पक्ष का भी महत्तव दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति को प्राप्त करने के लिए मेहनत जारी रहेगी। ससुराल का महत्तव बढ़ेगा, पर उनसे तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है।

तुला लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के प्रथम पक्ष में संयोग न बन पाने से कोई असफलता दिखाई पड़ सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों के बाद भी निराशा दूर नहीं होगा। अकारण व्यय से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से तकलीफ होगी। धन की स्थिति मजबूत होगी, इसे मजबूत बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। ससुराल का महत्त्व बढ़ेगा, उनके साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर पिता का सुखद अनुभव प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। भाई, बहन, बंधु-बाँधवों का महत्त्व बढ़ेगा, पर उनके साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रभावशाली लोगों से संबंध सुदृढ़ होंगे। झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा।

वृश्चिक लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के प्रथम पक्ष में दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी और किसी घटना का प्रभाव जीवनशैली पर बुरे ढंग से पड़ेगा। लाभ कम होने से तनाव बनेगा। स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे, कुशल लोगों का साथ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से संबंध होगा। झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। किसी परिणाम में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति होगी। धन कोष की स्थिति सुखद रहेगी, इसे मजबूत बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए ये दिन महत्तवपूर्ण होंगे,
संतान के विषय में महत्तवपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

धनु लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के प्रथम पक्ष में घर गृहस्थी का वातावरण सुखद नहीं रहेगा, ससुराल से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में दूरी बनेगी। पिता पक्ष काफी कमजोर बना रहेगा,कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा, किसी कार्यक्रम में बाहरी व्यक्ति या स्थान के साथ आपको तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए ये दिन महत्तवपूर्ण होंगे, संतान के विषय में महत्तवपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। दिनचर्या मनमौजी होगी, किसी कार्यक्रम को अंजाम देने में समय की कमी नहीं होगी। स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को मजबूती देने के कार्यक्रम बनेंगे, कुशल लोगों का साथ मिलेगा। माता पक्ष का भी महत्त्व दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति को प्राप्त करने के लिए मेहनत जारी रहेगी।

मकर लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के प्रथम पक्ष में झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। संयोग के न बन पाने से कोई असफलता दिखाई पड़ सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों के बाद भी निराशा ही हाथ लगेगी। काफी महत्तवपूर्ण लाभ की संभावना है, इसे प्राप्त करने के लिए प्रयास बनेगा। किसी कार्यक्रम में माता पक्ष का भी महत्त्व दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति को प्राप्त करने के लिए मेहनत जारी रहेगी। घर, गृहस्थी का वातावरण सुखद बनेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल पक्ष के लोगों से सुखद जुड़ाव बन सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। भाई, बहन, बंधु बाँधवों का महत्तव बढ़ेगा, पर किसी कार्यक्रम में भाई-बहन, बंधु.बाँधवों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा, किसी कार्यक्रम में बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान के साथ आपको तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है।

कुंभ लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के प्रथम पक्ष में परिस्थितियाँ अनुकूल न होने के कारण कमजोरी के कारण पढाई लिखाई या किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा। संतान से संबंधित माहौल भी कमजोर बना रहेगा। दिनचर्या काफी अस्त व्यस्त रहेगी और किसी घटना का प्रभाव जीवनशैली पर बुरे ढंग से पड़ेगा। भाई, बहन, बंधु बाँधवों का महत्तव बढ़ेगा, पर उनके साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर प्रभाव की मजबूत स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी, इसे मजबूत बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। काफी महत्तवपूर्ण लाभ की संभावना है, इसे प्राप्त करने के लिए प्रयास बनेगा।

मीन लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के प्रथम पक्ष में माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी दूरी बनेगी। भाग्य, भगवान, धर्म आदि चिंतन के विषय बने रहेंगे। धन की स्थिति मजबूत होगी , इसे मजबूत बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। पढाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा , संतान के मामले भी मजबूत महसूस होंगे। स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को मजबूती देने के कार्यक्रम बनेंगे, कुशल लोगों का साथ मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्तव दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी आपको बड़ी जबाबदेही मिल सकती है।

१६ से ३१ नवंबर २०११

२८ नवंबर २०११

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।