मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


भविष्य फल

(अपनी लग्न जानने के लिये संगीता पुरी के इस लेख को ध्यान से पढ़ें)


१६ जनवरी से ३१ जनवरी २०११
(लग्‍न राशिफल)  —संगीता पुरी


मेष लग्नवालों का जनवरी २०१२ के द्वितीय पक्ष में स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, आत्मविश्वास में कमी का अनुभव होगा। दिनचर्या अस्तव्यस्त रहेगी, कोई अप्रिय घटना कष्टकारक हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्त्व दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। महत्त्वपूर्ण लाभ की संभावना है, इसे प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे। ननिहाल के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी। वाहन या संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। पढ़ाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा। संतान से संबंधित कार्यों में सुख मिलेगा।

वृष लग्नवालों के लिए जनवरी २०१२ के द्वितीय पक्ष में घर गृहस्थी का वातावरण सुखद नहीं दिखाई देगा, ससुराल से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी दूरी बनेगी। अकारण व्यय से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा। भाग्य, भगवान, धर्म आदि चिंतन के विषय बने रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्त्व दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों तथा सहकर्मियों के साथ विचार विनिमय में वैमनस्य का सामना करना पड़ सकता है। ननिहाल का सुख मिलेगा, वाहन और संपत्ति का भी सुयोग होगा।


मिथुन लग्नवालों के लिए जनवरी २०१२ के द्वितीय पक्ष में झंझटों को सुलझाने में कठिनाई होगी। लाभ की कमी से तनाव होगा। नियमित दिनचर्या के कारण कार्यों के समय से पूरा किया जा सकेगा। भाग्य, भगवान, धर्म आदि चिंतन के विषय बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे सुदृढ़ बनाने के प्रयास असफल रहेंगे। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों तथा सहकर्मियों से सुखद सहयोग मिलेगा।

कर्क लग्नवालों के लिए जनवरी २०१२ के द्वितीय पक्ष में पढ़ाई लिखाई या किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा। संतान सुख में कमी होगी। पिता-पक्ष से कष्ट होगा। कर्मक्षेत्र में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ससुराल का महत्त्व बढ़ेगा। किसी कार्यक्रम में ससुराल के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। नियमित दिनचर्या के कारण कार्यों के समय से पूरा किया जा सकेगा। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, आत्मविश्वास में कमी का अनुभव होगा लेकिन धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी। साख बनी रहेगी।


सिंह लग्नवालों के लिए जनवरी २०१२ के द्वितीय पक्ष में ननिहाल के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी। वाहन या संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। संयोग के न बन पाने से असफलता दिखाई पड़ सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों के बाद भी निराशा ही हाथ लगेगी। प्रभावशाली लोगों से संबंध की सुदृढ़ होंगे। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। ससुराल का महत्त्व बढ़ेगा। किसी कार्यक्रम में ससुराल के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। अकारण व्यय से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान
से कष्ट होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर होगा।

कन्या लग्नवालों के लिए जनवरी २०१२ के द्वितीय पक्ष में भाई-बहन, बंधु-बाँधवों तथा सहकर्मियों के साथ विचार विनिमय में वैमनस्य का सामना करना पड़ सकता है। दिनचर्या अस्तव्यस्त रहेगी, कोई अप्रिय घटना कष्टकारक हो सकती है। बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए ये दिन महत्त्वपूर्ण होंगे। संतान के पक्ष में महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संबंध की सुदृढ़ होंगे। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। लाभ की कमी से तनाव होगा। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है।

तुला लग्नवालों के लिए जनवरी २०१२ के द्वितीय पक्ष में आर्थिक स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे सुदृढ़ बनाने के प्रयास असफल रहेंगे। घर गृहस्थी का वातावरण सुखद नहीं दिखाई देगा, ससुराल से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी दूरी बनेगी। किसी कार्यक्रम में ननिहाल का भी महत्त्व दिख सकता है, वाहन या संपत्ति को प्राप्त करने के लिए परिश्रम जारी रहेगा। बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए ये दिन महत्त्वपूर्ण होंगे। संतान के पक्ष में महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। पिता-पक्ष से कष्ट होगा। कर्मक्षेत्र में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है।

वृश्चिक लग्नवालों के लिए जनवरी २०१२ के द्वितीय पक्ष में स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, आत्मविश्वास की कमी के कारण, व्यक्तित्व अप्रभावशाली दिखाई देगा। झंझटों को सुलझाने में कठिनाई होगी। भाई, बहन, बंधु, बाँधवों का महत्त्व बढ़ेगा। किसी कार्यक्रम में ननिहाल का भी महत्त्व दिख सकता है। वाहन या संपत्ति को प्राप्त करने के लिए परिश्रम जारी रहेगा। संयोग के न बन पाने से असफलता दिखाई पड़ सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों के बाद भी निराशा ही हाथ लगेगी। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर पिता का सुखद अनुभव प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र का वातावरण भी मनोनुकूल होगा।

धनु लग्नवालों के लिए जनवरी २०१२ के द्वितीय पक्ष में अकारण व्यय से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा।  पढ़ाई लिखाई या किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा। संतान सुख में कमी होगी। धन की स्थिति सुदृढ़ होगी। इसे सुदृढ़ बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। भाई, बहन, बंधु, बाँधवों का महत्त्व बढ़ेगा, पर किसी कार्यक्रम में भाई-बहन, बंधु-बाँधवों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिनचर्या अस्तव्यस्त रहेगी, कोई अप्रिय घटना कष्टकारक हो सकती है। किसी परिणाम में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी।


मकर लग्नवालों के लिए जनवरी २०१२ के द्वितीय पक्ष में लाभ की कमी से तनाव होगा। ननिहाल के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी। वाहन या संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। स्वास्थ्य तथा व्यक्तिगत गुणों के विकास के सफल कार्यक्रम होंगे, चुस्त लोगों का साथ मिलेगा। धन की स्थिति सुदृढ़ होगी, इसे सुदृढ़ बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। घर गृहस्थी का वातावरण सुखद नहीं दिखाई देगा, ससुराल से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी दूरी बनेगी। दिनचर्या मनमौजी ढंग की होगी लेकिन काम समय से पूरे होते रहेंगे।

कुंभ लग्नवालों के लिए जनवरी २०१२ के द्वितीय पक्ष में पिता-पक्ष से कष्ट होगा। कर्मक्षेत्र में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों तथा सहकर्मियों के साथ विचार विनिमय में वैमनस्य का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य तथा व्यक्तिगत गुणों के विकास के सफल कार्यक्रम होंगे, चुस्त लोगों का साथ मिलेगा। कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा, किसी कार्यक्रम में बाहरी व्यक्ति या स्थान के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। झंझटों को सुलझाने में कठिनाई होगी। घर। गृहस्थी का वातावरण सुखद बनेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल के लोगों से सुखद जुड़ाव बन सकता है। प्रेम संबंध घनिष्ठ होंगे।

मीन लग्नवालों के लिए जनवरी २०१२ के द्वितीय पक्ष में संयोग के न बन पाने से असफलता दिखाई पड़ सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों के बाद भी निराशा ही मिलेगी। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे सुदृढ़ बनाने के प्रयास असफल रहेंगे। कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा, किसी कार्यक्रम में बाहरी व्यक्ति या स्थान के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। महत्त्वपूर्ण लाभ की संभावना है, इसे प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे। वातावरण के कारण पढ़ाई लिखाई या किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन लगेगा। संतान सुख में कमी होगी। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर अपने प्रयत्नों से उन्हें दूर कर सकेंगे।

 

 १६ जनवरी २०११

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।