मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


भविष्य फल

(अपनी लग्न जानने के लिये संगीता पुरी के इस लेख को ध्यान से पढ़ें)

1
१६ मार्च से ३१ मार्च २०१२ तक
(लग्‍न राशिफल)  —संगीता पुरी


मेष लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के द्वितीय पक्ष में धन की स्थिति सुदृढ़ होगी, इसे और बेहतर बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। जीवनसाथी का महत्त्व बढ़ेगा, ससुराल के किसी कार्यक्रम के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। पिता की ओर से चिंता होगी, कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आँच आ सकती है लाभ में कमी से तनाव बढ़ेगा। लक्ष्य की ओर बढ़ने में बाधा उपस्थित होगी भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। कुछ झंझट उपस्थित होंगे, झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण कठिनाई होगी।

वृष लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के द्वितीय पक्ष में स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को सुदृढ़ बनाने के कार्यक्रम बनेंगे, कुशल लोगों का साथ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से निकटता बढ़ेगी। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। संयोग के न बन पाने से कोई असफलता दिख सकती है
। किसी धार्मिक क्रियाकलाप के बाद भी निराशा ही मिलेगी। पिता की ओर से चिंता होगी, कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे सुदृढ़ बनाने का हर प्रयास व्यर्थ होगा। अपनी या संतान पक्ष की पढ़ाई लिखाई में बाधा आने से  किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा। संतान सुख में कमी होगी।

मिथुन लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ का द्वितीय पक्ष बुद्धि ज्ञान से संबन्धित विषयों के लिए महत्त्वपूर्ण रहेगा, संतान के लिये महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा, बाहरी व्यक्ति या स्थान से तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे सुदृढ़ बनाने का हर प्रयास व्यर्थ होगा। दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। संयोग के न बन पाने से असफलता का सामना करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक क्रियाकलाप के बाद भी निराशा ही मिलेगी। स्वास्थ्य काफी गड़बड़ रहेगा, आ
त्मविश्वास कम होगा, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। ननिहाल के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी।

कर्क लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के द्वितीय पक्ष में किसी कार्यक्रम में ननिहाल का महत्त्व दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बड़ी संपत्ति को प्राप्त करने के लिए प्रयत्न जारी रहेंगे। निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। स्वास्थ्य की गड़बड़ी के कारण आत्मविश्वास में कमी अनुभव होगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं
रहेगा, ससुराल से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। अकारण उपस्थित व्यय से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा।

सिंह लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के द्वितीय पक्ष में भाई, बहन, बंधु बाँधवों का महत्त्व बढ़ेगा, उनके कार्यक्रमों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्त्व दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। अकारण उपस्थित व्यय से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा। कुछ झंझट उपस्थित होंगे, झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण कठिनाई होगी। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं प्रतीत होगा, ससुराल से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे सुदृढ़ बनाने का हर प्रयास व्यर्थ होगा। लाभ में कमी से तनाव बढ़ेगा। लक्ष्य की ओर बढ़ने में बाधा उपस्थित होगी।

कन्या लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के द्वितीय पक्ष में धन को सुदृढ़ बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। किसी धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्तता रहेगी। लाभ में कमी से तनाव बढ़ेगा। लक्ष्य की ओर बढ़ने में बाधा उपस्थित होगी। अपनी या संतान पक्ष की पढ़ाई लिखाई में बाधा आने से  किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा। संतान सुख में कमी होगी। कुछ झंझट उपस्थित होंगे, पर झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण कठिनाई होगी। स्वास्थ्य काफी गड़बड़ रहेगा, आत्मविश्वास कम होगा, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। पिता की ओर से चिंता होगी, कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आँच आ सकती है।

तुला लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के द्वितीय पक्ष में स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को सुदृढ़ बनाने के कार्यक्रम बनेंगे, कुशल लोगों का साथ मिलेगा। दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। पिता की ओर से चिंता होगी, कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। ननिहाल के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। अपनी या संतान पक्ष की पढ़ाई लिखाई में बाधा आने से किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा। संतान सुख में कमी होगी। संयोग के न बन पाने से असफलता का सामना करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक क्रियाकलाप के बाद भी निराशा ही मिलेगी। अकारण उपस्थित व्यय से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा।

वृश्चिक लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के द्वितीय पक्ष में घर गृहस्‍थी का महत्त्व बढ़ेगा, ससुराल के किसी कार्यक्रम के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा, बाह्य संबंध सुदृढ़ होंगे। संयोग के न बन पाने से असफलता का सामना करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक क्रियाकलाप के बाद भी निराशा ही मिलेगी। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। ननिहाल के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। दिनचर्या के अस्तव्यस्त होने से जीवन शैली प्रभावित होगी। लाभ में कमी से तनाव बढ़ेगा। लक्ष्य की ओर बढ़ने में बाधा उपस्थित होगी।

धनु लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के द्वितीय पक्ष में प्रभावशाली लोगों से निकटता बढ़ेगी। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। कार्यक्रमों के प्रति गंभीरता बनी रहेगी दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे सुदृढ़ बनाने का हर प्रयास व्यर्थ होगा। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं प्रतीत होगा, ससुराल से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। पिता की ओर से चिंता होगी, कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आँच आ सकती है।


मकर लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ का द्वितीय पक्ष बुद्धि ज्ञान से संबन्धित विषयों के लिए महत्त्वपूर्ण रहेगा, संतान के लिये महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्त्व दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। प्रतिष्‍ठा बढ़ने वाली कोई बात हो सकती है घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं प्रतीत होगा, ससुराल से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। स्वास्थ्य की गड़बड़ी के कारण आत्मविश्वास में कमी अनुभव होगी। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे सुदृढ़ बनाने का हर प्रयास व्यर्थ होगा। कुछ झंझट उपस्थित होंगे, पर झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण कठिनाई होगी। संयोग के न बन पाने से असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के द्वितीय पक्ष में वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बड़ी संपत्ति को प्राप्त करने के लिए प्रयत्न जारी रहेंगे। भाग्य, भगवान, धर्म- ये सब चिंतन के विषय बने रहेंगे। कुछ झंझट उपस्थित होंगे, पर झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण कठिनाई होगी। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, आत्मविश्वास कम होगा, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। अकारण उपस्थित व्यय से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा। अपनी या संतान पक्ष की पढ़ाई लिखाई में बाधा आने से  किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा। संतान सुख में कमी होगी। दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी ।


मीन लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के द्वितीय पक्ष में भाई, बहन, बंधु बाँधवों का महत्त्व बढ़ेगा । दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। अपनी या संतान पक्ष की पढ़ाई लिखाई का वातावरण कमजोर रहेगा, संतान सुख में कमी होगी। अकारण व्यय से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा। लाभ में कमी से तनाव बढ़ेगा। वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। इनसे संबंधित किसी कार्यक्रम में निराशा हाथ आ सकती है! घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं प्रतीत होगा, ससुराल से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी।

 

 १२ मार्च २०१२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।