मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


भविष्य फल

(अपनी लग्न जानने के लिये संगीता पुरी के इस लेख को ध्यान से पढ़ें)

1
१ अप्रैल से १५ अप्रैल २०१२ तक
(लग्‍न राशिफल)  —संगीता पुरी


मेष लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के प्रथम पक्ष में भाई, बहन, बंधु बाँधवों के कार्यक्रमों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रभावशाली लोगों से निकटता बढ़ेगी। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। वाहन या कोई अन्य संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। धन की स्थिति सुदृढ़ होगी, इसे और बेहतर बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। जीवनसाथी का महत्त्व बढ़ेगा, ससुराल के किसी कार्यक्रम के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा,आत्मविश्वास कम होगा। दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी।

वृष लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के प्रथम पक्ष में धन को सुदृढ़ बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। बुद्धि ज्ञान से संबन्धित विषयों के लिए यह समय महत्त्वपूर्ण रहेगा, संतान के लिये महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से संपर्क सुखद बनेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को सुदृढ़ बनाने के कार्यक्रम बनेंगे, कुशल लोगों का
साथ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से निकटता बढ़ेगी। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं प्रतीत होगा, ससुराल से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। अकारण उपस्थित व्यय से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा।

मिथुन लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के प्रथम पक्ष में स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को सुदृढ़ बनाने के कार्यक्रम बनेंगे। वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बड़ी संपत्ति को प्राप्त करने के लिए प्रयत्न जारी रहेंगे। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, जिससे संतुष्टि का अहसास होगा, साख बनी रहेगी। बुद्धि ज्ञान से संबन्धित विषयों के लिए महत्त्वपूर्ण समय होंगे, संतान के लिये महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। कोई बड़ा व्यय उपस्थित होगा, बाहरी व्यक्ति या स्थान से तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। कुछ झंझट उपस्थित होंगे, झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के का
रण कठिनाई होगी। लाभ में कमी से तनाव बढ़ेगा। लक्ष्य की ओर बढ़ने में बाधा उपस्थित होगी।

कर्क लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के प्रथम पक्ष में भाई, बहन, बंधु, बाँधवों का महत्त्व बढ़ेगा । कोई बड़ा व्यय उपस्थित होगा, बाह्य संबंध सुदृढ़ होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। व्यक्तिगत गुणों से संतुष्टि बनी रहेगी, वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बड़ी संपत्ति को प्राप्त करने के लिए प्रयत्न जारी रहेंगे। निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप कोई बड़ी उपलब्धि होगी। कार्यक्रमों के प्रति गंभीरता बनी रहेगी, अपनी या संतान पक्ष की पढ़ाई लिखाई में बाधा आने से  किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा। संतान सुख में कमी होगी। पिता की ओर से चिंता
होगी, कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आँच आ सकती है

सिंह लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के प्रथम पक्ष में धन की स्थिति सुदृढ़ होगी, इसे और बेहतर बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप कोई बड़ी उपलब्धि होगी। कार्यक्रमों के प्रति गंभीरता बनी रहेगी, मनोनुकूल व्यय कर सकेंगे, किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है। भाई, बहन, बंधु बाँधवों का महत्त्व बढ़ेगा, उनके कार्यक्रमों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता का सहयोग मिलेगा, कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। वाहन या कोई अन्य संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। संयोग के न बन पाने से असफलता का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक क्रियाकलाप के बाद भी निराशा ही हाथ लगेगी।

कन्या लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के प्रथम पक्ष में स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को सुदृढ़ बनाने के कार्यक्रम बनेंगे, कुशल लोगों का साथ मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता का सहयोग मिलेगा, कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना है। धन की स्थिति सुदृढ़ होगी, इसे और बेहतर बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। भाग्य, भगवान, धर्म- ये सब चिंतन के विषय बने रहेंगे। आध्यात्म की ओर भी ध्यान जाएगा। पारिवारिक कार्यक्रमों में भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से संपर्क सुखद बनेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी।

तुला लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के प्रथम पक्ष में किसी धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्तता बनेगी। आध्यात्म की ओर भी ध्यान जाएगा। कोई बड़ा व्यय उपस्थित होगा, बाह्य संबंध सुदृढ़ होंगे, पर बाहरी व्यक्ति या स्थान से तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। सामाजिक कार्यक्रम आनंदमय रहेंगे। पिता से सुख प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र का वातावरण मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को सुदृढ़ बनाने के कार्यक्रम बनेंगे। रूटीन काफी सुव्यवस्थित होगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, जिससे संतुष्टि का अहसास होगा । घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं प्रतीत होगा, ससुराल से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बने
गी।

वृश्चिक लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के प्रथम पक्ष में दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप कोई बड़ी उपलब्धि होगी। कार्यक्रमों के प्रति गंभीरता बनी रहेगी भाग्य के साथ देने से काम बनेंगे। ससुराल के किसी कार्यक्रम के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। कोई बड़ा व्यय उपस्थित होगा, बाह्य संबंध सुदृढ़ होंगे, पर बाहरी व्यक्ति या स्थान से तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। व्यक्तिगत गुणों से संतुष्टि बनी रहेगी। कुछ झंझट उप
स्थित होंगे, झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण कठिनाई होगी।

धनु लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के प्रथम पक्ष में जीवनसाथी का महत्त्व बढ़ेगा, ससुराल के किसी कार्यक्रम के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। प्रतिष्‍ठा बढ़ाने वाली कोई बात हो सकती है, दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी, लेकिन काम समय पर पूरे हो जाएँगे। प्रभावशाली लोगों से निकटता बढ़ेगी। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप कोई बड़ी उपलब्धि होगी। कार्यक्रमों के प्रति गंभीरता बनी रहेगी, व्यय का तनाव बढ़ेगा। अपनी या संतान पक्ष की पढ़ाई लिखाई का वातावरण कमजोर रहेगा, संतान सुख में कमी होगी।

मकर लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के प्रथम पक्ष में प्रभावशाली लोगों से निकटता बढ़ेगी। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। किसी धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्तता रहेगी। आध्यात्म की ओर भी ध्यान जाएगा। घर, गृहस्थी का वातावरण सुखद बनेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल के लोगों से सुखद जुड़ाव बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी सहजता रहेगी। बुद्धि ज्ञान, संतान के लिये महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। प्रतिष्‍ठा बढ़ाने वाली कोई बात हो सकती है, अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना है, पर लक्ष्य को लेकर पर्याप्त गंभीर नहीं रहेंगे। वाहन या कोई अन्य संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। इनसे संबंधित किसी का
र्यक्रम में निराशा हाथ आ सकती है।

कुंभ लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ का प्रथम पक्ष में बुद्धि ज्ञान से संबन्धित विषयों के लिए महत्त्वपूर्ण रहेगा, संतान के लिये महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर प्रभाव की सुदृढ़ स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा, इसलिए अधिक तनाव नहीं होगा! किसी कार्यक्रम में ननिहाल का भी महत्त्व दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बड़ी संपत्ति को प्राप्त करने के लिए प्रयत्न जारी रहेंगे। भाग्य, भगवान, धर्म- ये यब चिंतन के विषय बने रहेंगे। किसी धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्तता रहेगी। आध्यात्म की ओर भी ध्यान जाएगा। पिता की ओर से चिंता होगी, कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आँच आ सकती है। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में ग
ड़बड़ी आएगी।

मीन लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के प्रथम पक्ष में किसी कार्यक्रम में ननिहाल का भी महत्त्व दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बड़ी संपत्ति को प्राप्त करने के लिए प्रयत्न जारी रहेंगे। ससुराल के किसी कार्यक्रम के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। पढ़ाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान का सुख मिलेगा। बुद्धि ज्ञान के अन्य मामलों में भी सफलता मिलेगी। भाई, बहन, बंधु बाँधवों का महत्त्व बढ़ेगा, उनके कार्यक्रमों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। संयोग के न बन पाने से असफलता का सामना करना पड़ सकता है। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे सुदृढ़ बनाने का हर प्रयास व्यर्थ होगा।

 

 २६ मार्च २०१२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।