मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


भविष्य फल

(अपनी लग्न जानने के लिये संगीता पुरी के इस लेख को ध्यान से पढ़ें)

1
१६ मई से ३१ मई २०१२ तक
(लग्‍न राशिफल)  —संगीता पुरी


मेष लग्नवालों के लिए मई २०१२ के द्वितीय पक्ष में स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों के विकास के कार्यक्रम बनेंगे। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, भाग्य के साथ देने से काम बनेंगे, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति रहेगी। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के प्रयत्न असफल रहेंगे। घर गृहस्थी का वातावरण सुखद नहीं दिखाई देगा, ससुराल का तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। ननिहाल के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी।

वृष लग्नवालों के लिए मई २०१२ के द्वितीय पक्ष में ससुराल का महत्त्व बढेगा, ससुराल के किसी कार्यक्रम में तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा, बाह्य संबंध मजबूत होंगे। दिनचर्या मनमौजी ढंग की होगी, किसी कार्यक्रम को अंजाम देने में समय की कमी नहीं होगी। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ रहेगा,आत्मविश्वास की कमी अनुभव होगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। कुछ झंझट उपस्थित होंगे, झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों वैचारिक तालमेल का अभाव दिखाई देगा, सहकर्मियों से भी संबंध में असन्तुलन रहेगा।

मिथुन लग्नवालों के लिए मई २०१२ के द्वितीय पक्ष में प्रभावशाली लोगों से संबंध की सुदृढ़ होंगे। महत्त्वपूर्ण लाभ की संभावना है, कार्यक्रमों के प्रति गंभीरता बनी रहेगी, घर-गृहस्थी का वातावरण सुखद रहेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल का सुखद सहयोग मिल सकता है। प्रेम संबंधों में भी सहजता रहेगी। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद संयोग बनेगा! पिता का सुख प्राप्त होगा, कार्यक्षेत्र का वातावरण भी मनोनुकूल रहेगा। अपनी या संतान की पढ़ाई लिखाई में बाधा के कारण किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा। संतान संबंधित अन्य कामों में असफलता से सामना हो सकता है। अकारण उपस्थित खर्चों से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे सुदृढ़ बनाने का हर प्रयास असफल होगा।

कर्क लग्नवालों के लिए मई २०१२ का द्वितीय पक्ष बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए महत्त्वपूर्ण होंगे, संतान के पक्ष में महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता का महत्त्व दिखाई देगा, कार्यक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। प्रतिष्‍ठा बढ़ाने वाली बात हो सकती है, पर अपने प्रभाव की मजबूती से उन्हें दूर किया जा सकेगा। भाग्य के साथ देने से काम बनेंगे यानि किसी परिणाम में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति रहेगी। ननिहाल के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। लक्ष्य की ओर बढ़ने में बाधा उपस्थित होगी स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, आत्मविश्वास की कमी अनुभव होगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।

सिंह लग्नवालों के लिए मई २०१२ के द्वितीय पक्ष में किसी कार्यक्रम में ननिहाल का महत्त्व दिखाई देगा, वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बड़ी संपत्ति को प्राप्त करने के लिए मेहनत जारी रहेगी। भाग्य, भगवान, धर्म- ये यब चिंतन के विषय बने रहेंगे। धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्तता रहेगी, पढाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान का सुख मिलेगा। बुद्धि ज्ञान के अन्य मामलों में भी सफलता मिलेगी। दिनचर्या मनमौजी ढंग की होगी, भाई-बहन, बंधु-बाँधवों के साथ वैचारिक मतभेद रहेगा, सहकर्मियों से संबंध में भी असन्तुलन रहेगा। पिता की ओर से चिंता होगी, कार्यक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी, अकारण उपस्थित खर्चों, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा।

कन्या लग्नवालों के लिए मई २०१२ के द्वितीय पक्ष में भाई, बहन, बंधु बांधवों का महत्त्व बढेगा, उनके कार्यक्रमों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, किसी कार्यक्रम में ननिहाल को लेकर सुखद अहसास बनेगा, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। घर-गृहस्थी का वातावरण सुखद रहेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल का सुखद सहयोग मिल सकता है। प्रेम संबंधों में भी सहजता रहेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा। संयोग के न बन पाने से कोई असफलता दिखाई पड़ सकती है, धार्मिक क्रियाकलापों के बाद भी निराशा ही हाथ लगेगी। लाभ कम होने से तनाव रहेगा।

तुला लग्नवालों के लिए मई २०१२ के द्वितीय पक्ष में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। ससुराल का महत्त्व बढेगा, आपके कार्यक्रमों में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर अपने प्रभाव की मजबूती से उन्हें दूर किया जा सकेगा। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, आत्मविश्वास की कमी अनुभव होगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी और किसी घटना का प्रभाव जीवनशैली पर बुरे ढंग से पड़ेगा। पिता पक्ष कमजोर बना रहेगा, कार्यक्षेत्र में
भी परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आँच आ सकती है।

वृश्चिक लग्नवालों के लिए मई २०१२ के द्वितीय पक्ष में स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को मजबूती देने के कार्यक्रम बनेंगे, प्रभावशाली लोगों से संबंध की सुदृढ़ होंगे। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, जिससे संतुष्टि का अहसास होगा, साख बना रहेगा। पढाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान के मामले भी सुखद महसूस होंगे। बुद्धि ज्ञान के अन्य मामलों में भी सफलता मिलेगी। घर गृहस्थी का वातावरण सुखद नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। अकारण उपस्थित खर्चों से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा। संयोग के न बन पाने से कोई असफलता दिखाई पड़ सकती है। किसी धार्मिक क्रियाकलापों के बाद भी निराशा ही बनेगी।

धनु लग्नवालों के लिए मई २०१२ के द्वितीय पक्ष में कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा, बाह़य संबंध मजबूत होंगे, पर बाहरी व्यक्ति या स्थान से तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए महत्त्वपूर्ण होंगे, संतान के पक्ष में महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, व्यक्तिगत गुणों से संतुश्टि बनी रहेगी। किसी कार्यक्रम में ननिहाल को लेकर सुखद अहसास बनेगा, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। कुछ झंझट उपस्थित होंगे, झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। लाभ कम होने से तनाव रहेगा। रूटीन काफी अस्त व्यस्त रहेगा और किसी घटना का प्रभाव जीवनशैली पर बुरे ढंग से पड़ेगा।

मकर लग्नवालों के लिए मई २०१२ के द्वितीय पक्ष में काफी महत्त्वपूर्ण लाभ की संभावना है, इसे प्राप्त करने के लिए प्रयास बनेगा। किसी कार्यक्रम में ननिहाल का भी महत्त्व दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बड़ी संपत्ति को प्राप्त करने के लिए मेहनत जारी रहेगी। आपके कार्यक्रमों में भाई-बहन,  बंधु-बाँधवों के मामलों में सुखद अहसास बनेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई का वातावरण कमजोर रहेगा, संतान के अन्य किसी पक्ष से संबंधित वातावरण भी कमजोर बना रहेगा। पिता की ओर से चिंता होगी , कार्यक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आंच आ सकती है घर गृहस्थी का वातावरण सुखद नहीं दिखाई देगा, ससुराल का तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी।

कुंभ लग्नवालों के लिए मई २०१२ के द्वितीय पक्ष में किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्त्व दिखाई देगा, कार्यक्षेत्र में भी बड़ी जबाबदेही मिल सकती है। प्रतिष्‍ठा बढ़ने वाली कोई बात हो सकती है, भाई, बहन, बंधु बांधवों का महत्त्व बढेगा, उनके कार्यक्रमों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी । अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है। ननिहाल के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। इनसे संबंधित किसी कार्यक्रम में निराशा हाथ आ सकती है! संयोग के न बन पाने से कोई असफलता दिखाई पड़ सकती है। किसी धार्मिक क्रियाकलाप के बाद भी निराशा ही बनेगी। कुछ झंझट उपस्थित होंगे, झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी।

मीन लग्नवालों के लिए मई २०१२ के द्वितीय पक्ष में भाग्य, भगवान, धर्म . ये सब चिंतन के विषय बने रहेंगे। किसी धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्तता रहेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, इसे मजबूत बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद संयोग बनेगा! पिता का सुख प्राप्त होगा, कार्यक्षेत्र का वातावरण भी मनोनुकूल होगा। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में असन्तुलन रहेगा। रूटीन अस्त व्यस्त रहेगा। अपनी या संतान की पढ़ाई लिखाई में बाधा आ सकती है, संतान के अन्य किसी पक्ष से से संबंधित वातावरण भी कमजोर बना रहेगा।

१ मई से १५ मई तक

 २१ मई २०१२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।