मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


व्यक्तित्व

अभिव्यक्ति में कुंती मुकर्जी की
रचनाएँ

कहानियाँ-

bullet

गुलाबी कनेर का गुच्छा

bullet

सोने का रथ
 

 


कुंती मुकर्जी

जन्म- ०४ जनवरी १९५६ को मॉरीशस द्वीप के फ़्लाक़ ज़िला स्थित ब्रिज़ी वेज़िएर नामक गाँव में हुआ था।

शिक्षा-
फ़्रेंच भाषा के माध्यम से प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद हिंदी का अध्ययन। वर्ष १९७२ में मॉरीशस हिंदी प्रचारिणी सभा द्वारा संचालित प्रयाग हिंदी साहित्य सम्मेलन की विशारद मध्यमा तथा १९७३ में साहित्य रत्न उत्तमा परीक्षाएँ उत्तीर्ण कीं।

कार्यक्षेत्र-
उन्नीसवीं सदी के मध्य में अंग्रेज़ों द्वारा भारत से विस्थापित एक सम्पन्न परिवार की पाँचवी पीढ़ी की होनहार सदस्या के रूप में आपको भारतीय संस्कार विरासत में मिले। धार्मिक, देशभक्त व विद्वान पिता के संरक्षण और मार्गदर्शन में साहित्य जगत से परिचय हुआ। छह वर्ष की छोटी उम्र से ही आपकी लेखनी सक्रिय हो उठी थी। आपकी असंख्य रचनाओं में काव्य और कहानी ही मुख्य हैं। प्रकृति प्रेम से ओतप्रोत इन रचनाओं में नारी के प्रति एक अतिसंवेदनशील रचनाकार के हृदय की छवि झलकती है।

सम्मान व पुरस्कार-
हिंदी की सेवा हेतु विमला देवी सुघर सिंह कुशवाह फाउंडेशन, लखनऊ द्वारा विमला देवी स्मृति सम्मान, वर्ष २०१३

प्रकाशित कृतियाँ-
कविता संग्रह- बंजारन तथा आहट
उपन्यास- अहिल्या

सम्प्रति-
अधिकांश समय भारत में ही रहते हुए स्वतंत्र लेखन।

ई-मेल : coonteesharad@gmail.com

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।