मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


फुलवारी शिल्प-कोना

बंदनवार

दीपावली का त्योहार है और सब जगह सजावह, तो मुख्यद्वार पर इस बार क्यों न अपने हाथ से कुछ बनाकर सजाएँ चलो एक बंदनवार या तोरण बनाते हैं। 
इसके लिए हमें चाहिए:

  • हेरे रंग का क्राफ्ट पेपर¸ 

  • मोटा सुनहरा धागा¸ 

  • फ़ोम के फूल¸ 

  • गोंद¸ 

  • ग्लिटर और कैंची

बंदनवार बनाने के लिए:
  • १६ इंच का हरे रंग का क्राफ्ट पेपर चौकोर काट लें और इस तरह मोड़ें कि चार तह एक के उपर एक आएं।
  • इसके उपर मनचाहा पत्ते का आकार पेंसिल से बना लें।
  • जैसा आकार दिया है वैसा ही काट लें। ४ पत्ते एक साथ बन जाएंगे। जितने चाहिए उतने बना लें।
  • पत्ते के बीच में लंबी लाइन खींच कर उस पर गोंद से पत्ते की नसें बना दें।
    इस गोंद पर ग्लिटर डालें।
  • फ़ोम के फूल और इन पत्तों को अपनी पसंद के अनुसार थोड़ी-थोड़ी दूर पर सुनहरे मोटे धागे पर गोंद से चिपकाएं। स्टैपलर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • बस तोरण तैयार है। ठीक से सूख जाए तो चित्रानुसार मुख्यद्वार पर लटका दें।

२४ अक्तूबर २००५

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।