फुलवारी

<

सुबह का नाश्ता

>

सुबह के नाश्ते में मीता को सेब और केले पसंद हैं। छुटकू भालू को फ्रेंच लोफ। चलो हम ताजे फल और ब्रेड लाते हैं- मीता ने कहा। बेकरी घर के पास ही है और फलों की दूकान भी।

पहले माँ से पूछ लें, और कुछ पैसे ले लें- मीता ने कहा।
ठीक है- छुटकू भालू बोला।
माँ ने कहा- ब्रेड और फल पास वाली दूकान से लेना, दोनों साथ रहना और सड़क पार मत करना। पैदल वाले रास्ते पर ही चलना।

पैदल वाले रास्ते पर कुछ सुंदर पेड़ थे। मौसम अच्छा था। ठंडी हवा चल रही थी। हवा में नन्हीं पत्तियाँ उड़ रही थीं। कुछ छोटी पत्तियाँ रास्ते पर भी बिखरी थीं। जल्दी से बेकरी आ गई।

मीता ने माँ और पिताजी के लिये लहसुन वाले दो फ्रेंच लोफ खरीदे। पास ही फलों की दूकान से अपने लिये सेब और केले खरीदे। छुटकू भालू ने अपने लिये बेकरी से दो छोटे वाले फ्रेंच लोफ खरीदे। दोनों बड़े बड़े कागज के थैलों में सामान भर के, बातें करते हुए वापस लौटे। सुबह का नाश्ता मजेदार रहा।

- पूर्णिमा वर्मन

१२ अगस्त २०१३

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।