मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर -------------------------------------------------------------------  ------मसालों का महाकाव्य

    गाजर और मिर्च का अचार 
सामग्री-
bullet गाजर ३-४ माध्यम
bullet मोटी हरी मिर्च लगभग ८-१०
bullet तेल ३ बड़े चम्मच
bullet कुटी लाल मिर्च ½ छोटा चम्मच
bullet कुटी सरसों १ बड़ा चम्मच
bullet हल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मच
bullet नमक १½ छोटा चम्मच
bullet डिस्टिल्ड सिरका १ बड़े चम्मच
  विधि-
bullet

गाजर को धो कर साफ कर लें। गाजर के पतले पतले स्लाइस/ गोल चिप्स के जैसे काट लें। हरी मिर्च को धो लें। मिर्च का डंठल हटा लें और मिर्च को भी गाजर के जैसे गोल गोल काट लें।

bullet

एक कटोरे में तेल, सिरका, नमक, लाल मिर्च, हल्दी, और कुटी सरसों लें। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर इसमें गाजर और मिर्च डालें और मसालों को अच्छी तरह गाजर और मिर्च में लिपट जाने दें।

bullet

इस अचार को साफ और सूखे काँच के मर्तबान में रखें। इस अचार को एक दो दिन धूप भी दिखा सकते हैं। धूप में न भी रखें तो एक दो दिन बाद अचार को ढँक कर अलग रखने से अचार में राई का स्वाद चढ़ जाता है और यह स्वादिष्ट लगता है।

bullet

यह अचार पराठों के साथ बहुत अच्छा लगता है। इसे दाल चावल या फिर किसी भी तरह के उत्तर भारतीय खाने के साथ परोसा जा सकता है।

bullet

आप इस अचार को कुछ महीनों तक रख कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

टिप्पणी-

bullet

इस अचार में सिरके का प्रयोग वैकल्पिक है। मैंने सिरका डाला है क्योंकि सिरके के प्रयोग से अचार ख़राब नहीं होता है।

bullet

अचार बनाने के लिये इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियों को अगर धूप या फिर हवा में कुछ देर सुखा लें तो इससे उनका अतिरिक्त पानी निकल जाता है और अचार लम्बे समय तक ख़राब नहीं होता है। इस अचार के लिये अगर आपके पास वक्त नहीं है गाजर और मिर्च धूप दिखने का तो कृपया अचार को बनाने के बाद फ्रिज में रखें और हफ्ते-१० दिन में इसे इस्तेमाल कर लें।

१ मई २०२५

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।