मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- अवन में पकाएँ

- शुचि की रसोई से  

आड़ू और स्ट्राबेरी का काब्लर  


  •  सामग्री (४ लोगों के लिये)

  • मैदा आधा प्याला, मक्खन ३ बड़े चम्मच, पिसी शक्कर ढाई बड़े चम्मच, नमक २ चुटकी, बेकिंग पाउडर आधा छोटा चम्मच, बेकिंग सोडा चौथाई छोटा चम्मच, वेनिला एसेन्स आधा छोटा चम्मच, दूध १-२ बड़े चम्मच और, मक्खन १ छोटा चम्मच।

  • भरने के लिये- आडू २५० ग्राम, स्ट्रॉबेरी २५० ग्राम, पिसी शक्कर ३ बड़े चम्मच और वनीला आइस्क्रीम सजावट के लिये।

बनाने की विधि-
bullet एक बेकिंग डिश में मक्खन लगाकर अच्छी तरह चिकना कर लें।
bullet ओवेन को ३७५ फा./ १९० सें. पर गरम करें।
bullet

आडू को धोकर इसकी लंबी फाकें काट लें। स्ट्रॉबेरी को धोकर इसका डंठल हटा दें और फिर इसकी भी लंबी फाकें काट लें।

bullet

अब कटे आडू और स्ट्रॉबेरी के ऊपर लगभग २ बड़ा चम्मच पिसी शक्कर डालें हल्के से मिलाएँ और इसे अलग रखें।

bullet

मक्खन को १५ मिनट के लिये फ़्रीज़र में रखें। जब मक्खन एकदम कड़ा हो जाए तो इसे आधा इंच के टुकड़ों में काट लें।

bullet

मैदा, नमक, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और पिसी शक्कर को अच्छी तरह एक साथ छान लें।
मैदा में एक-एक टुकड़ा करके मक्खन डालें और इसे उँगलियों से अच्छी तरह रगड़ें। इसी तरह मक्खन के सभी टुकड़े डाल लें। इस काम में थोडा समय लगता है। इसमें वनीला एसेंस डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब एक-एक चम्मच करके दूध डालें और मिलाएँ। कौब्लर के घोल को बहुत गाढ़ा होना चाहिए।

bullet

शक्कर मिले फलों को पहले से मक्खन लगाकर चिकनी करी बेकिंग डिश में डालें और इसे एकसार करके फैलाएँ।

bullet मैदा के घोल को फलों के ऊपर थोड़ा- थोड़ा चम्मच से इधर उधर डालें।
bullet

बेकिंग डिश को पहले से गरम करे ओवेन में रखें और ३७५° फा. पर लगभग २५ मिनट या फिर ऊपरी परत के सुनहरा होने तक पकाएँ। कौबलर पका है कि नही इसकी जाँच कने के लिये एक साफ टूथ पिक/ सींक को साइड से इसके अंदर डालें और बाहर निकालें। अगर टूथ पिक साफ बाहर आता है तो इसका मतलब है कि यह पक गया है अगर टूथ पिक में केक चिपकता है तो इसका मतलब है कि यह अभी कच्चा है फिर इसे और पकाएँ।

परोसने के लिये-

bullet

कौब्लर को १५-२० मिनट ठंडा होने दें। जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसके एक चपटे चम्मच से निकालकर प्लेट में रखें ऊपर से एक स्कूप वनीला आइस्क्रीम डालें और तुरंत परोसें। गर्म कौब्लर ठंडी आइसक्रीम से साथ स्वादिष्ट लगता है।

टिप्पणी-

bullet

फलों का चयन मौसम और उपलब्धता के अनुसार कर सकते हैं। फलों में शक्कर की मात्रा उनकी प्राकृतिक मिठास के अनुसार बढ़ाई या घटाई जा सकती है। चाहें तो फलों में थोड़ा सा फलों का रस भी मिला सकते हैं। कौब्लर में रस भी अच्छा लगता है।

१९ मई २०१४

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।