मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- अवन में पकाएँ

- शुचि की रसोई से  

फोक्याचा या फोकेशिया ब्रेड  


 सामग्री-

bullet

मैदा २ कप, २ बड़े चम्मच शक्कर, १ छोटा चम्मच, नमक १ छोटा चम्मच, ड्राइ एक्टिव यीस्ट १½ छोटा चम्मच, जैतून का तेल २ बड़े चम्मच, पानी लगभग ½ कप

bullet

सामग्री ब्रेड के ऊपर से डालने के लिये
जैतून का तेल १ बड़ा चम्मच
दरदरा नमक ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
रोज़मेरी १ बड़ा चम्मच (वैकल्पिक)

बनाने की विधि-
bullet लगभग २ बड़े चम्मच गुनगुने पानी में १ छोटा चम्मच शक्कर डालें। इसमें यीस्ट डालें और हल्के से मिला कर १० मिनट के लिये ढककर रखें। ध्यान रखें कि पानी ना तो अधिक गरम हो और ना ही ठंडा, नहीं तो यीस्ट ठीक से फूलेगी नही।
bullet १० मिनट के बाद आपको यीस्ट में बुलबुले दिखेंगे -- यही पहचान है कि यीस्ट उपयोग के लिये तैयार है।
bullet एक परात या फिर बड़े कटोरे में २ बड़े कप मैदा, एक छोटा चम्मच नमक और २ बड़े चम्मच जैतून का तेल लें। इसमें यीस्ट का मिश्रण डालें।
bullet हल्के हाथ से सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएँ। थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूथें। आटा ना अधिक कड़ा हो और ना ही अधिक मुलायम।
bullet अभी आटा थोड़ा चिपचिपा होगा - इसमें ज़रा सा सूखा मैदा डालें और आटे को चिकना होने तक गूँथे। आप चाहें तो आटे को चिकना करने के लिये थोड़ा जैतून का तेल भी प्रयोग कर सकते हैं। आटे को ज़्यादा ना गूँथे नही तो यह बैठ जाएगा और फिर खमीर नही आएगा।
bullet इस आटे को ढककर गरम स्थान पर रखें लगभग १ घंटे के लिये। १ घंटे बाद गुथा आटा दुगने से भी अधिक फूल जाता है।
bullet एक ब्रेड बेक करने की बेकिंग ट्रे में थोड़ा जैतून का तेल लगा कर इसे चिकना करें।
bullet अपने हाथ में जैतून का तेल लगाएँ और खमीर उठे आटे को निकालें। इसे बेकिंग ट्रे में थोड़ा खींचते हुए फ़ैलाएँ। आटे में जो हवा भारी है यह निकल जाएगी और आटा आराम से खिंच कर आकार लेगा। आटे को उंगलियों से खींच कर बेकिंग ट्रे में सेट करें। इसे साफ कपड़े से ढककर अलग रखें।
bullet ओवेन को ४२५°F पर प्री हीट/ गरम करें।
bullet जब तक ओवेन गरम हो रहा है बेकिंग ट्रे में सेट करे आटे पर काम करते हैं। यह आटा फिर से फूल गया होगा। आप इसे उंगलियों से खींच कर ट्रे की तली में सेट करें। इसमें उंगलियों से गोदें। उंगलियों को अच्छे से आटे में गड़ाएँ जिससे की आप ट्रे की सतह तक उंगलियों को ले जाएँ। इसके ऊपर अच्छे से जैतून के तेल का छिड़काव करें। थोड़ा सा दरदरा पीसा नमक बुरकें और चाहें तो रोज़मेरी भी डालें। इस तैयार आटे की ट्रे को ओवेन के प्री हीट होने तक ढककर रखें।
bullet जब ओवेन गरम हो जाए तो बेकिंग ट्रे को ओवेन में रखें और ४२५°F पर लगभग २० मिनट या फिर ब्रेड के हल्का सुनहरा होने तक बेक करें।
bullet तैयार ब्रेड को ओवेन के बाहर निकालें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
bullet ताजी ताजी, स्वादिष्ट और सुगंधित फोकाच्या ब्रेड को आप मनचाहे आकार में काटें और सर्व करें। आप इस ब्रेड को पास्ता, सूप, सलाद या फिर बेक्ड वेज या फिर ऐसे ही सर्व करें यह बहुत स्वादिष्ट लगती है।

टिप्पणी-

bullet ब्रेड बनाने के लिये सक्रिय यीस्ट एक महत्वपूर्ण सामग्री है। यीस्ट राशन की दुकान, बेकरी या फिर मेडिकल स्टोर में आसानी से मिल जाएगी।
bullet फोकाच्या ब्रेड, जिसे कुछ लोग फोकेशिया ब्रेड के नाम से भी जानते हैं, एक बहुत ही पसंद की जाने वाली इतालवी ब्रेड है। आपने कई बार इतालवी रेस्टोरेंट में इस ब्रेड को खाया होगा। इस ब्रेड को कई इतालवी रेस्टोरेंट जैतून के तेल के साथ आपके स्वागत में परोसते हैं। वैसे यह ब्रेड सूप और सलाद के साथ भी परोसी जाती है। अगर आपके शहर में अंतरराष्ट्रीय बेकरी है तो आपने उसमें भी इस ब्रेड को देखा होगा। फोकाच्या ब्रेड को घर पर बनाना भी बहुत आसान है।

१ फरवरी २०२५

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।