मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- अवन में पकाएँ

- शुचि की रसोई से  

सेब का क्रंबल  


 सामग्री- (४-८ लोगों के लिये)

bullet

४ सेब, ३ बड़े चम्मच ब्राउन शुगर, १/ बड़ा चम्मच नीबू का रस,  ¼ छोटा चम्मच नमक, / छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर, ¼ छोटाचम्मच जायफल पाउडर, १ बड़ा चम्मच गेहूँ का आटा

bullet

क्रम्बल के लिये- / कप फ्रिज का रखा ठंडा मक्खन, / कप चपटी दूध में डालने वाली जई, ¾ कप गेहूँ का आटा, १/३ कप ब्राउन शुगर, ¾ कप पीकन / अखरोट
 

कुछ अन्य आवश्यक सामग्री-
bullet १२ इंच आकार की बेकिंग डिश, १ छोटा चम्मच मक्खन या घी बेकिंग डिश को चिकना करने के लिये,
bullet वनीला आइस्क्रीम परोसने के लिये (वैकल्पिक)

सेब का क्रम्बल (एप्पल क्रंबल) विदेशों की बहुत प्रचलित मिठाई है। अमेरिका में इसे एप्पल क्रिस्प के नाम से भी जाना जाता है।

बनाने की विधि-

bullet १२ इंच बेकिंग डिश की तली में तेल/ मक्खन लगाकर चिकना करें।
bullet ओवेन को ३७५°फेरेन हाइट/१९०°सेटी ग्रेट पर गरम करें।
bullet सेब को धो लें। साफ कपडे से पोछें। सेब को बीच से काट कर इसके बीज और डंठल हटा दें सेब का छिलका हटकर इस को पतले पतले टुकड़ों या स्लाइस में काट लें।
bullet सेब के ऊपर शक्कर, नीबू का रस, नमक, दालचीनी पाउडर, आटा और जायफल का पाउडर डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएँ। सेब को अलग रखें जब तक हम क्रम्बल की तैयारी कर रहे हैं।
bullet मक्खन को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
bullet एब बड़े कटोरे में गेहूँ का आटा, शक्कर और जई लें। सभी सामग्री को आपस में मिलाएँ।
bullet अब आटे के मिश्रण में कटे हुए मक्खन के टुकड़े डालें इसे उँगलियों से अच्छी तरह मलते हुए आटे के मिश्रण में मिलाएँ। इस मिश्रण को ५-१० मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें ठंडा होने के लिए। इससे क्रम्बल बेक होकर ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।
bullet पहले से मक्खन लगाकर रखी हुई बेकिंग डिश के ऊपर स्वाद वाले सेब के टुकड़े सजाएँ। सेब को हलके हाथों से दबाएँ और बराबर से फैलाएँ।
bullet सेब के ऊपर क्रम्बल का मिश्रण अच्छी तरह लगाएँ।
bullet क्रम्बल के मिश्रण को हलके से दबाएँ सेब के ऊपर अच्छी तरह फैलाएँ।
bullet अब क्रम्बल मिश्रण के ऊपर एक परत पीकन/ अखरोट की लगाएँ।
bullet बेकिंग ट्रे को ओवेन में रखे और ३५-४० मिनट के लिए बेक करें । सेब का क्रंबल जब बेक होता है तो बहुत सोंधी खुश्बू आती है। क्रंबल जब बेक हो जाता है तो ऊपर का क्रस्ट सिक जाता है और इसका रंग बदल जाता है।

परोसने के लिए

bullet सेब के क्रंबल को १५-२० मिनट के लिए अलग रखें जिससे यह थोड़ा ठंडा हो जाए।
bullet ठंडा होने पर आप क्रंबल को काट कर एक सर्विंग डिश में रखे और फिर इस स्वदादिष्ट सेब के क्रंबल को सर्व करें।
bullet आप चाहें तो क्रंबल को वनीला आइस्क्रीम के साथ भी सर्व कर सकते हैं । आइस्क्रीम के साथ क्रंबल और भी ज़्यादा स्वादिष्ट लगता है।

टिप्पणी-

bullet इस व्यंजन में सेब के साथ नाश्पाती भी डाल सकते हैं।
bullet पीकन ना मिले तो अखरोट या फिर कटे हुए बादाम का प्रयोग भी कर सकते हैं।

१ दिसंबर २०२५

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।