मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर -------------------------------------------------------------------  ------मसालों का महाकाव्य
   

ताहिनी


सामग्री-

bullet २ चाय के प्याले सफेद तिल
bullet १/४ प्याला जैतून के तेल (आलिव आयल)
bullet २ जवा लहसुन कद्दूकस किये हुए
bullet २ ताजे नीबू का रस
bullet नमक स्वादानुसार और
bullet पानी इच्छानुसार
 
  विधि-
bullet

तिल को एक कढ़ाई में भून लें। इनका रंग नहीं बदलना चाहिये लेकिन ये कुरकुरे हो जाने
चाहिये।

bullet

भुन जाने पर ठंडा कर लें।

bullet

एक ग्राइंडर में लहसुन तेल और तिल मिलाकर बारीक चटनी बना लें।

bullet

इसे बर्तन में निकालें और नमक नीबू का रस मिलाएँ।

bullet

अगर बहुत गाढ़ी मालूम हो तो थोड़ा पानी मिला दें।

bullet

हरा धनिया सबसे बाद में मिलाएँ।

टिप्पणी-
भारतीय भोजन के हिसाब से यह स्वादहीन चटनी है लेकिन अनेक भारतीय परिवारों में इसमें हरी मिर्च और पिसा हुआ जीरा मिलाकर प्रयोग किया जाता है। इसे पूरी पराठे या सलाद में मिलाकर परोसा जा सकता है। इसमें स्वाद सजावट और सुगंध के लिये हरा धनिया या पुदीना बारीक काटकर या पीस कर भी मिलाया जा सकता है।

१८ अप्रैल २०११

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।