| 
                           
                           | 
                        | 
                      
                       
                      सामग्री- 
                      
                        - एक कटोरी चने की दाल
 
						- २५० ग्राम लौकी छीलकर एक 
						इंच के टुकड़ों में काट लें।
 
						- एक बड़ा प्याज बारीक कटा 
						हुआ।
 
						- एक बड़ा टमाटर बारीक कटा 
						हुआ।
 
                        - ४ बड़े चम्मच देसी घी
                        
 
                        - आधा छोटा चम्मच जीरा
 
                        - चुटकीभर हल्दी
 
						- चुटकी भर हींग
 
                        - 
      लाल मिर्च, चाट मसाला और नमक स्वादानुसार
 
						- 
      हरा धनिया बारीक कटा हुआ।
 
                       
						बनाने की विधि- 
                      
                        - 
						दाल को 
						लगभग दो घंटे के लिये पानी में भिगोएँ। यह इतनी नर्म हो 
						जाए कि नाखून से दाने टूट जाएँ।
 
						- 
						दाल, 
						लौकी, नमक और 
						हल्दी डालकर प्रेशर कुकर में एक कटोरी पानी के साथ तीन सीटी देने तक पकाएँ। तुरंत 
						प्रेशर कुकर न खोलें।
 
						- 
						कढ़ाई 
						में घी गर्म करें और जीरा, हींग का छौंक 
						लगाकर प्याज डाल दें। 
 
						- 
						प्याज 
						गुलाबी सुनहरी हो जाने पर टमाटर और थोड़ा सा नमक डालकर ढँक 
						दें और आँच धीमी कर दें। 
 
						- 
						टमाटर गल 
						जाने पर दाल डालें, चाट मसाला मिलाएँ और हरे धनिये से 
						सजाकर परोसें।
 
                       
                      
						टिप्पणी- 
						मूँग और अरहर की दाल भी लौकी के साथ स्वादिष्ट बनती है।
						९ अप्रैल 
						२०१२  |