मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- झटपट खाना

- शुचि की रसोई से 

हरियाले सैंडविच  


 सामग्री  (२ सैंडविच के लिये)

bullet

ब्रेड ४ स्लाइस

bullet

सलाद पत्ते, स्वादानुसार

bullet

खीरे, पतले गोल कटे

bullet

टमाटर गोल कटे

bullet

टोमैटो चिली सौस

bullet

मेयोनैसे सौस

bullet

घी/ मक्खन सैंडविच सेंकने के लिये

बनाने की विधि-

bullet एक ब्रेड के ऊपर मेयोनेज सौस लगाएँ और दूसरी ब्रेड पर टोमैटो चिली सौस लगाएँ।
bullet टोमैटो चिली सौस की ब्रेड के ऊपर सलाद पत्ते लगाएँ, इसके ऊपर गोल पतले खीरे के टुकड़े रखें, खीरे के ऊपर टमाटर के टुकड़े लगाएँ और फिर मेयोनेज वाली ओर से दूसरी ब्रेड को टमाटर के ऊपर रखें।
bullet

इसे सैंडविच टोस्टर में सेक लें। अगर टोस्टर नहीं है तो तवे को गरम करें। ज़रा सा घी लगाकर तवे को चिकना करें। गरम तवे के ऊपर सैंडविच को रखें। हल्के से दबाएँ। ऊपर वाली ब्रेड पर ज़रा सा घी लगाएँ और सैंडविच को आहिस्ता से पलटें और दूसरी तरफ से भी सेक लें। सैंडविच अब तैयार है इसे इच्छानुसार तिरछा या सीधा काट लें और गर्म परोसें।

टिप्पणी-

bullet सैंडविच में इच्छानुसार अन्य फल या ऐसी सब्जियाँ रखी जा सकती हैं, जिन्हें हम कच्चा खा सकें।

७ जुलाई २०१२  १ अगस्त २०१६

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।