 |
1. बादाम और पिस्ता
को महीन- महीन काट लें या ग्राइंडर में मोटा पीस
लें। |
 |
एक कड़ाही में २
चम्मच घी गरम करें और मध्यम से तेज आँच पर गोंद को
तलें। तली हुई गोंद को ठंडा होने के लिये अलग रखें
। अब इसमें कटे बादाम डालकर एक मिनट भूनें। बादाम
को हटा कर पिस्ता को भी धीमी आँच पर घी में १ मिनट
भून लें। |
 |
ठंडा हो जाने पर तली
हुई गोंद को मूसल से कूट लें।
|
 |
अब उसी कड़ाही में
(जिसमें गोंद तला था) घी लें, उसमें ज्वार का आटा
डालें और मध्यम आँच पर आटे को ८-१० मिनट तक भूनें। |
 |
आँच को धीमा कर दें
और आटे के लाल होने तक भूनें। जब आटा भुन जाता है
तो बहुत सोंधी सी खुशबू आती है। आटे को इस समय
बराबर चलाना पड़ता है नहीं तो यह जल सकता है। इस
प्रक्रिया में लगभग ८-१० मिनट का समय लगता है।
|
 |
अब कटे / पिसे
बादाम, पिस्ता और गोंद डालें और फिर २ मिनट के
लिये आटे को भूनें। आँच बंद कर दें। आँच बंद करने
के बाद भी आपको कुछ देर तक आटे को चलाना होगा
जिससे कि वो नीचे से लगे नहीं। अब आटे को थोड़ा
ठंडा होने दें। |
 |
गुड़ को अच्छी तरह
कूट लें या पीस लें। |
 |
जब आटा हल्का
गुनगुना गरम हो तो उसमें कुटा हुआ गुड़ डालें और
अच्छी तरह से आटे में मिलाएँ। |
 |
अब लगभग एक बड़ा
चम्मच आटे का मिश्रण हथेली में लेकर उसे दूसरे हाथ
की उँगलियों की सहायता से गोल करें और लड्डू का
आकार दें। |
 |
ज्वार के आटे के
स्वादिष्ट लड्डू तैयार हैं। आप चाहें तो इनको
महीने भर तक बिना फ़्रिज़ के एयर-टाईट डब्बे में
रख सकते हैं। |