मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- मिठाइयाँ

शुचि की रसोई से

खजूर और जई के लड्डू
गोंद और शहद वाले


सामग्री-- (लगभग १४ लड्डू के लिये)

bullet

ओट/ जई १ कप

bullet

बादाम आधा कप

bullet

खाने वाला गोंद २-३ बड़े चम्मच

bullet

खजूर १ कप

bullet

शहद आधा कप

bullet

घी लगभग १/३ कप

 बनाने की विधि--
  • मध्यम आँच पर कड़ाही में बादाम को ३-४ मिनट के लिए भूनें और ठंडा होने के लिये अलग रखें।
  • इसी कड़ाही में मध्यम आँच पर रोल्ड ज़ई/ ओट्स को २-३ मिनट के लिए भूनें और उसे भी निकालकर अलग रखें।

  • कड़ाही में घी गरम करें और मध्यम से तेज आँच पर गोंद को तलें। तले हुए गोंद को ठंडा होने के लिये अलग रखें।

  • बादाम को ग्राइंडर में दरदरा पीस लें।

  • तले हुए गोंद को भी ग्राइंडर में दरदरा पीस लें।

  • खजूर का बीज हटाकर इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। चाहें तो खजूर को पीस लें।

  • एक साफ कड़ाही को गरम करें और खजूर को मध्यम आँच पर भूनें। २ मिनट में ही खजूर पिघलना शुरू कर देंगें। खजूर के थोड़ा पिघलते ही इसमें दरदरे पिसे बादाम, गोंद, और जई डालकर बराबर चलाते हुए इस सामग्री को खजूर के साथ २-३ मिनट तक भूनें। अब इसमें गोंद तलने के बाद बचा हुआ घी डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर आँच बंद कर दें।

  • इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।

  • अब इसमें शहद मिलाएँ और लड्डू बनाएँ।

  • स्वादिष्ट लड्डू को आप तुरंत खाएँ या फिर डब्बे में रखें। ये लड्डू जाड़े के मौसम में आराम से २ सप्ताह तक रखे जा सकते हैं।

टिप्पणी-

bullet

तलने के बाद गोंद फूल कर दुगना हो जाता है। गोंद को पीस सकते हैं या फिर इसे मूसल से कूट कर भी डाल सकते हैं।

bullet

इस लड्डू में स्वादानुसार कुछ और मेवा भी डाली जा सकती है।

bullet

शहद के स्थान पर २ तार की चाशनी के इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

१२ जनवरी २०१५

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।