| 
                
                
                  
                    | रसोईघर- 
                    मिठाइयाँ | 
					शुचि की रसोई से |  
                    |  | 
						 
						नारियल के लड्डू 
 सामग्री-- 
						(१४ लड्डू के लिये)  
						
							|  | बादाम, अखरोट, पेकन 
							१ कप, काजू चौथाई कप, कटे 
							हुए, खजूर १ कप, कटे हुए, 
							क्रेनबेरी २-३ बड़े चम्मच। |  
							|  | हरी इलायची ४,
							ब्राउन शक्कर २ बड़े चम्मच,
							पानी १ बड़ा चम्मच |  
							|  | घी १ छोटा चम्मच 
							(वैकल्पिक) |  |  
                  
                  
                    
                      | बनाने की विधि- 
						
							|  | हरी 
							इलायची के छिलके उतारकर बीज को दरदरा कूट लें।
							 |  
							|  | मध्यम 
						आँच पर कड़ाही में कटे हुए बादाम, पेकन, और अखरोट को ३-४ 
						मिनट के लिये भूनकर अलग रख दें। |  
							|  | काजू को भी मध्यम आँच पर २ मिनट भूनें और अलग रखें। |  
							|  | खजूर के बीज हटाकर इसे बारीक काट लें। |  
							|  | फिर 
							से कड़ाही को गरम करें और इसमें दो बड़े चम्मच ब्राउन 
							शुगर और एक चम्मच पानी गरम करें। |  
							|  | जब शक्कर पिघल जाए और अच्छी तरह पानी के साथ मिल जाए तो 
						इसमें कटे हुए खजूर डालें। २ मिनट में ही खजूर पिघलना शुरू 
						कर देगा।  |  
							|  | खजूर के थोड़ा पिघलते ही इसमें भुने अखरोट, काजू, 
						पेकान, और बादाम डालें। अब इलायची पाउडर डालें। इसे बराबर 
						चलाते हुए मेवे को खजूर के साथ २-३ भूनें। |  
							|  | अब इसमें क्रेनबेरी डालें। अच्छी तरह सभी सामग्री को 
						मिलाएँ। |  
							|  | अब अगर आप चाहें तो ज़रा सा (१ छोटा चम्मच) घी डाल सकते 
						हैं इस मिश्रण में खुश्बू के लिये। |  
							|  | अब आँच बंद कर दें और लड्डू के मिश्रण को थोड़ा ठंडा 
						होने दें। अब लगभग १ बड़ा चम्मच मिश्रण लें और उसे गोल-गोल 
						घुमाते हुए लड्डू बाँधें। इसी प्रकार सारे लड्डू बना लें। |  
							|  | स्वादिष्ट मेवे के लड्डू अब तैयार हैं। आप इन लड्डुओं 
						को हफ्ते भर फ्रिज के बाहर रख सकते हैं। |  
						टिप्पणी- 
						
							|  | इन 
							लड्डुओं में अपने स्वाद के अनुसार कुछ और मेवा भी डाली 
							जा सकती है। |  
							|  | 
							ब्राउन शुगर के स्थान पर गुड़, और क्रेनबेरी के स्थान 
							पर किशमिश का प्रयोग भी किया जा सकता है। |  
							|  |  घी 
							इस विधि में वैकल्पिक है। और सुगंध के लिये डाला गया 
							है लेकिन आप इन लड्डुओं को बिना घी के भी बनाया जा 
							सकता है। |  
						१ अप्रैल 
						२०१७ |  |