मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- नमकीन

- शुचि की रसोई से

लौकी के चीले  


सामग्री (८ चीलों के लिये)
bullet मूँग दाल आधा प्याला
bullet चना दाल आधा प्याला
bullet लौकी घिसी हुई डेढ़ प्याला
bullet नमक, हरी मिर्च, चाट मसाला स्वादानुसार
bullet कटी हरी धनिया २ बड़ा चम्मच
bullet तेल २ बड़े चम्मच

बनाने की विधि

bullet मूँग दाल और चना दाल को बीनकर, धो लें। अब इन्हे ढाई प्याले पानी में ४-५ घंटे के लिए भिगो दें।
bullet हरी मिर्च का डंठल हटा कर और उसे से धोकर महीन-महीन काट लें।
bullet मूँग दाल और चना दाल को ग्राइंडर में पीस लें।
bullet पिसी हुई दाल में कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, घिसी लौकी, नमक, और चाट मसाला अच्छी तरह मिला लें।
bullet नॉन स्टिक तवा गरम करें। तवे को गीले कपड़े से पोंछ लें। चम्चे या फिर छोटी कटोरी में दाल का पेस्ट लेकर ६-७ इंच गोलाई का चीला फैलाएँ।
bullet थोड़ा सा तेल लगाकर, चीले को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें।
bullet स्वादिष्ट, गरमागरम चीला मनपसंद अचार या फिर चटनी के साथ परोसे।

१७ जून २०१३

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।