मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- नमकीन

- शुचि की रसोई से

नमकपारे  


सामग्री
bullet मैदा/ आटा २ कप
bullet नमक स्वादानुसार
bullet अजवाइन १ छोटा चम्मच
bullet वनस्पति तेल/ घी ४ बड़े चम्मच, मोयन के लिए
bullet तेल तलने के लिए
बनाने की विधि   
bullet एक बर्तन में आटा/ मैदा, तेल, नमक, और अजवाइन लेकर सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह मिलाएँ।
bullet थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए कड़ा आटा गूँथ लें और इसे गीले कपड़े से ढँककर १५ मिनट के लिए रख दें।
bullet आटे को ५ बराबर हिस्से में बाँटे और तेल/ घी की मदद से चिकनी लोई बना लें।
bullet तेल/ घी की मदद से लगभग ६-७ इंच की बड़ी पूरी जैसी बेलें।
bullet पूरी को आधे इंच चौड़ी पतली-पतली पट्टियों में काट लें और फिर बेड़ा करके लगभग डेढ़ इंच के टुकड़े काट लें। (चाहें तो बरफी या फिर अलग किसी आकार के भी काट सकते है)
bullet एक कड़ाही में तेल गरम करें और मध्यम से धीमी आँच पर नमक पारे को गुलाबी होने तक तलें और किचन पेपर पर निकाल लें।
bullet इन्हें गर्म या सामान्य तापमान पर परोसा जा सकता है।

टिप्पणी-

bullet इन्हें चाय या नाश्ते में किसी भी चटनी के साथ या ऐसे ही खाया जा सकता है।
bullet ठंडे हो जाने पर नमक पारे को हवाबंद डब्बे में एक महीने तक रखा जा सकता है।
bullet नमक पारे को भेलपूरी में भी डाला जा सकता है।

६ अक्तूबर २०१४

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।