मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- फलाहार

- शुचि की रसोई से  

 बादाम की खीर


 सामग्री ( ४ लोगों के लिए)
bullet दूध १ लीटर
bullet मखाने १ प्याला,
bullet दाम तीन चौथाई प्याला,
bullet शक्कर एक तिहाई प्याला
bullet किशमिश २ बड़े चम्मच,
bullet हरी इलायची ४,
bullet केसर चौथाई छोटा चम्मच (वैकल्पिक)

 बनाने की विधि

bullet

काजू और बादाम को बारीक काट लें। किशमिश को धोकर अलग रखें। हरी इलायची का छिलका निकालें और दानों को दरदरा कूट लें।

bullet

एक कड़ाई/ भारी तली का बर्तन गरम करें। इसमें मध्यम आँच पर बादाम को ५ मिनट के लिए भूनें। आँच बंद कर दें और बादाम ठंडा होने पर मिक्सी में बारीक पीस लें।

bullet

कड़ाई/ भारी तली के बर्तन में मखानों को मध्यम आँच पर ५ मिनट के लिए भूनें। आँच बंद कर दें और मख़ानों को ठंडा होने पर बारीक काट लें या फिर मिक्सी में दरदरा पीसें।

bullet

भारी तली के बर्तन में १ लीटर दूध गरम करें। इसमें पिसे बादाम और मखाने मिलाएँ। और उसके बाद सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएँ।

bullet

पहले उबाल के बाद आँच को धीमा कर दें और मख़ानों को दूध में तब तक पकने दें, जब तक मखाने पूरी तरह से गलकर दूध में मिल जाएँ और दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए। इस प्रक्रिया में लगभग २०-२५ मिनट लगते हैं। ५-७ मिनट के अंतराल पर दूध को अच्छी तरह चलाएँ जिससे वह तली में लगने न पाए।

bullet

खीर में शक्कर डालें और अच्छी तरह मिलाकर एक और मिनट के लिए पकाएँ। आँच को बंद कर दें। केसर का दूध, किशमिश और कुटी हुई इलायची डालकर मिला दें।

bullet

स्वादिष्ट बादाम की खीर तैयार है। इस खीर को थोड़ा ठंडा हो जाने पर फ्रिज में रखें और ठंडा परोसें। यह खीर व्रत उपवास के लिए भी उपयुक्त है।

टिप्पणी-

bullet

यह खीर विशेष रूप से व्रत के दिनों में बनाई जाती है।

bullet

इच्छानुसार खीर में अन्य मेवे, गुलाब जल या केवड़ा जल डाला जा सकता है।

१८ अगस्त २०१३

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।