मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- फलाहार

- शुचि की रसोई से  

श्रीखंड  


 सामग्री (४ लोगों के लिये)
bullet दही ४ प्याला
bullet शक्कर आधा प्याला
bullet दूध २ बड़ा चम्मच
bullet पिस्ता और बादाम २ बड़ा चम्मच
bullet हरी इलायची २-४ (वैकल्पिक)
bullet केसर धागे चौथाई छोटा चम्मच
bullet मलमल का कपड़ा
 

बनाने की विधि-

bullet एक बड़े चम्मच गुनगुने दूध में केसर को भिगो दें। हरी इलायची का छिलका निकालें और दानों को दरदरा कूट लें, पिस्ते और बादाम को महीन-महीन काटें।
bullet दही को मलमल के कपड़े या किसी सूती कपड़े में बीच में रखें और आहिस्ता से दही को कपड़े मे बंद करते हुए पोटली बना दें।
bullet इस दही को किसी ठंडे स्थान पर लटका दें और पोटली के नीचे एक कटोरा रख दें जिससे दही का पानी कटोरे में ही गिरे।
bullet २-३ घंटे बाद पानी निकले हुए गाढ़े दही को आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
bullet दही में शक्कर डाले और खूब अच्छी तरह से दही को शक्कर के साथ फेटें। इसमें केसर का दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
bullet इस तैयार मिश्रण को सर्विंग डिश में पलटें और आधे से एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें। पारंपरिक और स्वादिष्ट श्रीखंड तैयार है परोसने के लिए। यह मौसम पर भी निर्भर करता है कि दही को सेट होने में कितना समय लगता है।
bullet कटे हुए मेवे से सजाकर और ऊपर से इलायची डालकर श्रीखंड को ठंडा परोसें।

टिप्पणी-

bullet इस विधि के लिए पिसी शक्कर अधिक उपयुक्त रहती है। शक्कर की मात्रा स्वादानुसार बढ़ाई भी जा सकती है।
bullet कुछ लोगों को श्रीखंड में इलायची का स्वाद पसंद नही आता, ऐसा हो तो इलायची न डालें।
 

२४ मार्च २०१४

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।