मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- फलाहार

- शुचि की रसोई से 

सिंघाड़े के आटे का हलवा


 सामग्री (४ लोगों के लिये)
bullet घी २ बड़े चम्मच
bullet सिंघाड़े का आटा आधा चाय का प्याला
bullet पानी लगभग १ चाय का प्याला
bullet आधे चाय के प्याले से थोड़ी कम
bullet बादाम, लंबे कटे ३ बड़े चम्मच
bullet हरी इलायची २

 बनाने की विधि

  • हरी इलायची का छिलका हटा कर दानों को दरदरा कूट लें।
  • एक नॉन स्टिक कड़ाही में २ बड़े चम्मच घी गरम करें। इसमें सिंघाड़े का आटा डालें और मध्यम आँच पर भूनें।
  • सिंघाड़े के आटे को भुनने में लगभग ७-८ मिनट लगते हैं। भुन जाने पर यह आटा सुनहरा और सुगंधित हो जाता है। अब इसमें डेढ़ चम्मच कटे बादाम डालें और आधा मिनट और भूनें।
  • इसमें धीरे धीरे करके १ चाय का प्याला गरम पानी डालें और धीमी आँच पर पकाएँ। सिंघाड़े का आटा बहुत चिपकता है तो इसे लगातार चलाते रहना होगा।
  • इसमें शक्कर, और कुटी इलायची डालें और हलवे के पक जाने और कड़ाही के किनारा छोड़ने तक पकाएँ।
  • स्वादिष्ट सिंघाड़े का हलवा अब तैयार है। इसे मनचाहे पात्र में बचे हुए बादाम से सजाकर परोसें।

 टिप्पणी-

  • इस हलवे में इच्छानुसार मेवे या सुगंध मिलाए जा सकते हैं।

८ अप्रैल २०१३

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।