मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- सलाद


दही वाला सलाद


छह लोगों के लिये
समय लगभग १५ मिनट

 

 

 

 

 

सामग्री-

bullet १५० ग्राम गाजर
bullet २०० ग्राम आलू
bullet २०० ग्राम टमाटर
bullet १०० ग्राम हरी मटर
bullet १०० ग्राम फ्रेंच बीन
bullet १०० ग्राम पुदीना
bullet १०० ग्राम दही
bullet नमक और दहीबड़ा मसाला स्वादानुसार

विधि-

  • आलू को उबालें और छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • गाजर और फ्रेंच बीन को धोकर छोटा काटें हरी मटर छील लें।
  • गाजर, बीन और हरी मटर को बिलकुल थोड़े से पानी में नमक डालकर नर्म होने तक धीमी आँच पर पकाएँ। पानी सब्जी के नर्म होने तक लगभग सूख जाना चाहिये।
  • दही को फेंटें इसमें नमक और दही बड़ा मसाला मिलाएँ।
  • एक बड़े प्याले में सभी सब्जियाँ रखें और दही डालकर अच्छी तरह मिला दें।
  • ठंडा करें और किसी भी भोजन के साथ परोसें।

टिप्पणी-

  • इसे सलाद या रायता दोनो का नाम दिया जा सकता है।
  • इस सलाद को बनाते समय मौसम की हरी सब्जियों को शामिल करने का प्रयत्न करें।
  • इच्छानुसार अनेक सब्जियों तथा रंगबिरंगी शिमला मिर्चों का भी प्रयोग किया जा सकता है।

१ अक्तूबर २०१२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।