मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- फलों के व्यंजन

-शुचि की रसोई से

मीठा दही फलों वाला

सामग्र- ( दो लोगों के लिए )
bullet

२ कप ठंडा दही

bullet

१ कप आम, टुकड़ों में कटा हुआ

bullet

१ कप स्ट्राबेरी, टुकड़ों में कटी हुई

bullet

३ बड़ा चम्मच शहद

bullet

२ बड़े चम्मच कटे अखरोट

bullet

१ बड़ा चम्मच किशमिश

 

 

बनाने की विधि-

bullet एक काँच के कटोरे या फिर सजावटी गिलास में आधा प्याला दही डालें।
bullet दही के ऊपर कटे आम और स्ट्रॉबेरी के टुकड़े सजाएँ।
bullet इसके ऊपर २ छोटे चम्मच शहद बराबर से फैलाएँ। थोड़े से कटे अखरोट और कुछ किशमिश डालें।
bullet एक और बार दही की परत फिर आम और स्ट्रॉबेरी और उसके ऊपर शहद और फिर मेवे डालें। इसी प्रकार पात्र की ऊँचाई के हिसाब से सतह लगाएँ।
bullet इसी प्रकार से दूसरा पात्र भी तैयार करें या आवश्यकतानुसार एक से अधिक लोगों को परोसने के लिये इस प्रकार फलों वाला मीठा दही बनाया जा सकता है।
bullet स्वादिष्ट, और सेहत से भरपूर यह फलों का दही ठंडा या कमरे के तापमान का परोसना चाहिये।
bullet इस व्यंजन के लिये दही खट्टा नहीं होना चाहिये। इसलिये इसे फ्रिज में न रखना चाहें तो भी किसी ठंडे स्थान पर रखें।
bullet इसे भोजन के बाद मीठे के रूप में या फलाहार के रूप में परोसा जा सकता है।

टिप्पणी-

bullet

इस स्वादिष्ट फलों के दही में स्वाद और मौसम के अनुसार कुछ और फल और मेवे भी डाले जा सकते हैं।

bullet

इस व्यंजन को पारदर्शी काँच के बर्तन में बनाना चाहिए जिससे यह बाहर से ही सबको आकर्षित करता है। चाहें तो इस दही के मीठे को एक बड़े गहरे काँच के पात्र में बना सकते हैं और बाद में इसे आवश्यकतानुसार छोटी कटोरियों या प्लेटों में परोस सकते हैं।

१५ सितंबर २०१४

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।