मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- शाकाहारी मुगलई

तंदूरी शिमला मिर्च

४ - ५ लोगों के लिये
समय १५ मिनट

सामग्री-
  • छोटे आकार की शिमला मिर्च २५० ग्राम (चार लाल-पीली या हरी इच्छानुसार, बंदगोभी कद्दूकस की हुई १२० ग्राम (एक छोटा प्याला)
  • काजू टुकड़ा ५ ग्राम (एक छोटा चम्मच)
  • छोटी छोटी कटी हुई किशमिश ५ ग्राम (एक छोटा चम्मच)
  • हरे धनिया की पत्तियाँ बारीक कटी हुयी ५ ग्राम (एक छोटा चम्मच)
  • गाजर कद्दूकस की हुई ८० ग्राम (आधा पयाला)
  • पनीर कद्दूकस किया हुआ २४० ग्राम (डेढ़ प्याला)
  • ज़ीरा दाना ढाई ग्राम (आधा छोटा चम्मच)
  • गरम मसाला एक चुटकी
  • लहसुन पिसा हुआ ढाई ग्राम (आधा छोटा चम्मच)
  • अदरक पिसी हुई ढाई ग्राम (आधा छोटा चम्मच)
  • हरी मटर छिली हुई २० ग्राम (चार बड़े चम्मच)
  • तेल १५ मिली लीटर (एक बड़ा चम्मच)
  • लाल मिर्च पिसी हुई स्वादानुसार
  • नमक स्वादानुसार

विधि-

  • चित्र के अनुसार शिमला मिर्च के दो टुकड़े करें।
  • एक कढ़ाई में तेल गरम करें। ज़ीरे का तड़का दें। लहसुन व अदरक को कुछ देर हल्का पकाएँ।
  • सब्ज़िया डालें, चलाएँ, नमक व मिर्च मिलाएँ और हल्का नरम होने तक गलाएँ।
  • आँच से उतार लें। पनीर और गरम मसाला मिला दें।
  • ठंडा होने दें। ठंडा होने पर काजू और किशमिश मिलाएँ।
  • मिश्रण को मिर्चों में भर दें। अच्छी तरह से लाल सेंकने के लिए हल्का सा तेल ऊपर से लगा दें।
  • तंदूर को २०० डिग्री सेल्सियस पर ५ मिनट तक गरम करें।
  • इसमें शिमला मिर्च रखें और ८ मिनट तक बेक करें।
  • हरे धनिये की पत्तियों से सजा कर परोसें।
  • सतह को कुरकुरा करने के लिए ब्रेड के चूरे का प्रयोग किया जा सकता है।
 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।