मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- सूप

-शुचि की रसोई से

खट्टा तीखा नूडल सूप

 सामग्री- (चार लोगों के लिये)

bullet

२५ ग्राम आटे से बने नूडल्स

bullet

सब्जियाँ- १ छोटा प्याज, १ हरी मिर्च, १/२ इंच अदरक, ७-८ फ्रेंच बीन्स, १" के टुकड़ों में कटी, १ गाजर, १/२ शिमला मिर्च, १/२ प्याला पत्ता गोभी सभी बारीक लंबी कटी

bullet १ बड़ा चम्मच तेल
bullet नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
bullet १ बड़ा चम्मच सोय सॉस
bullet १ बड़ा चम्मच वाइट विनिगर/सिरका
bullet १ छोटा चम्मच चिली सॉस
bullet १/४ छोटा चम्मच ब्राउन शक्कर
bullet ३ कप वेज स्टॉक

बनाने की विधि-

bullet

एक गहरे नॉन स्टिक बर्तन में लगभग एक बड़ा चम्मच मक्खन/ तेल गरम करें। इसमें बारीक कटी प्याज डालें। दो मिनट के लिए भूनें।

bullet

बारीक कटी हरी मिर्च और कटी अदरक डालें आधा मिनट भूनें, गाजर और फ्रेंच बीन्स डालें १ मिनट के लिए भूनें, शिमला मिर्च डालें आधा मिनट के लिए भूनें, पत्ता गोभी, नमक, और कुटी काली मिर्च डालें। अच्छी तरह मिलाएँ।

bullet

३ प्याले गरम वेजिटेबल स्टॉक डालें और एक उबाल लें।

bullet

नूडल्स, डालें और लगभग एक मिनट के लिए या फिर नूडल्स नर्म होने तक सूप को उबालें।

bullet

चिली सौस और शक्कर डालकर सूप को अच्छे से चलाएँ। आँच को बंद कर दें।

bullet

सिरका मिलाएँ और एक बार चखकर सूप को चख लें, आवश्यकता हो तो अपने स्वाद के अनुसार सूप को ठीक कर लें।

bullet

स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जियों और नूडल्स का सूप अब तैयार है। इसे गरमागरम ही परोसें।

टिप्पणी-

bullet

अगर घर पर वेजिटेबल स्टॉक बनाने का समय नही है तो बाजार से भी वेजिटेबल स्टॉक या फिर सूखा वेजिटेबल स्टॉक का मसाला खरीदा जा सकता है।

bullet

वेजिटेबल स्टॉक के स्थान पर सूप में सादा गरम पानी भी डाल सकते हैं। ऐसी सूरत में सूप का स्वाद बढ़ाने के लिये थोड़ी अधिक मात्रा में सौस और दूसरी सामग्री डालनी होगी।

bullet

सूप में सब्जियों का चुनाव आप अपने स्वाद के अनुसार किया जा सकता है।

bullet

इस सूप में प्याज के साथ बारीक कटा लहसुन भी डाल सकते हैं।
 

२३ दिसंबर २०१३ ३ नवंबर २०१४

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।