मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


गौरवशाली भारतीय व्यक्तित्व

फरवरी

१ फरवरी २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१ फरवरी को) १९०२ में गायिका अल्लाह जिलाई बाई, १९१७ में अभिनेता ए के हंगल, १९५५ में कुश्ती पहलवान सतपाल सिंह, १९६० में जैकी श्राफ, १९७१ में गायक और अभिनेता मनोज तिवारी और क्रिकेट खिलाड़ी अजय जडेजा का जन्म हुआ था। इसी दिन २००३ में अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का निधन हुआ।

२ फरवरी २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२ फरवरी को) १८५६ में स्वामी श्रद्धानंद, १८८९ में स्वतंत्रता सेनानी व राजनेता राजकुमारी अमृत कौर, १९०२ में दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक गाँधीवादी मोटूरि सत्यनारायण, १९०९ में भारत में हरितक्रांति के उन्नायक महेन्द्र सिंह रंधावा, १९१५ में लेखक पत्रकार खुशवंत सिंह, १९६३ में रंगकर्मी अरविंद गौर, १९७९ में अभिनेत्री शमिता शेट्टी का जन्म हुआ था।

३ फरवरी २०१४

कि आज के दिन (३ फरवरी) को १९८३ में तमिल अभिनेता, गायक और निर्देशक सीलांबरसन राजेन्द्र का जन्म तथा १९६९ में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री कांजीवरम नटराजन अन्नादुरै का निधन हुआ था। यह दिन इतिहास में 'दिव युद्ध' के लिये भी जाना जाता है। 'दिव युद्ध' भारत के दक्षिण पूर्व अरब सागर में स्थित द्वीप 'दिव' में पुर्तगाल और 'रिपब्लिक ऑफ रगूसा' के बीच १५०९ में हुआ था। इसमें रगूसा की हार हुई थी और द्वीप पुर्तगाली कब्जे में चला गया था। इस द्वीप को ४०० साल बाद १९ दिसंबर १९६१ को भारत ने पुर्तगाल के साथ एक युद्ध में जीता। तब से यह भारत का हिस्सा है। १९७४ तक पुर्तगाल सरकार ने इसे भारत के एक भाग के रूप में मान्यता नहीं दी थी।

४ फरवरी २०१७

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (४ फरवरी को) १९२२ में संगीतज्ञ भीमसेन जोशी, १९३८ में कत्थक नृत्य शैली के आचार्य बिरजू महाराज और १९७४ में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का जन्म हुआ था। इसी दिन १९७४ में गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री सत्येन्द्र नाथ बोस तथा २००२ में फिल्म निर्माता निर्देशक और अभिनेता भगवान दादा का निधन हुआ।

५ फरवरी २०१७

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (५ फरवरी को) १९१६ में कवि जानकीवल्लभ शास्त्री, १९७६ में अभिनेता अभिषेक बच्चन और १९९० में क्रिकेट खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार का जन्म हुआ था। इसी दिन २००८ में महर्षि महेश योगी, २०१० में अभिनेता सुजीत कुमार और २०१४ में गायिका जूथिका राय का निधन हुआ।

९ फरवरी २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (९ फरवरी को) १९२२ में भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा 'होटल लीला समूह' के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर, १९३२ में अभिनेत्री नादिरा, १९३८ में लेखिका प्रतिभा सक्सेना, १९५८ में अभिनेत्री अमृता सिंह, १९६८ में अभिनेता राहुल राय और १९८४ में अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का जन्म हुआ था। इसी दिन १९८४ में भरतनाट्यम नृत्यांगना टी. बालासरस्वती, २००६ में अभिनेत्री नादिरा और २००८ में समाजसेवक बाबा आम्टे का निधन हुआ।

१० फरवरी २०१४

कि आज के दिन (१० फरवरी को) १९३१ में बालकवि बैरागी और १९७० में कवि कुमार विश्वास का जन्म हुआ था। १९७५ में इसी दिन कवि सुदामा पांडेय धूमिल का निधन हुआ था। १९११ में इस दिन दिल्ली भारत की राजधानी बनी। इसके पहले अँग्रेजों ने कोलकाता को भारत की राजधानी बनाया हुआ था। १९२१ में आज के ही दिन गाँधी जी ने वाराणसी में काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया था।

१५ फरवरी २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१५ फरवरी को) १९२१ में लेखक और इतिहासकार राधाकृष्ण चौधरी, १९२२ में कवि नरेश मेहता, १९३५ में शायर बशीर बद्र, १९४७ में अभिनेता रणधीर कपूर, १९५५ लेखक एवं नाट्यकर्मी हृषिकेश सुलभ, १९६४ में निर्देशक आशुतोष गोवालिकर का जन्म हुआ था। इसी दिन १९४८ में कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन हुआ।

१६ फरवरी २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१६ फरवरी को) १९२६ मे संगीत निर्देशक ओ.पी. नैयर, १९३२ में साहित्यकार विश्वनाथ त्रिपाठी, १९४६ में अभिनेता कबीर बेदी, १९५८ में अभिनेत्री शोमा आनंद, १९६१ में गायक, अभिनेता शेखर सेन और १९७८ में क्रिकेट खिलाड़ी वसीम जाफर का जन्म हुआ था। इसी दिन १९३८ में साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय, १९४४ में फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक दादा साहब फाल्के और १९५६ में गणित व भौतिकी के विद्वान मेघनाथ साहा का निधन हुआ।

१७ फरवरी २०१४

कि आज के दिन (१७ फरवरी को) १६७० में शिवाजी ने मुग़लों के कब्ज़े वाले सिंहगढ़ किले को जीता, १९१५ में गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया, १९२७ में वीर वामनराव जोशी द्वारा लिखित रणदुंदुभी नाटक का मुंबई में मंचन हुआ, इसमें दीनानाथ मंगेशकर ने तेजस्विनी की भूमिका अदा की, १९८७ में कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी का जन्म हुआ था, १९९९ में प्रीति बंसल (भारतीय मूल की) न्यूयार्क प्रान्त की सॉलिसिटर जनरल बनीं।

२३ फरवरी २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२३ फरवरी को) १९१३ में जादूगर पीसी सरकार, १९६९ में अभिनेत्री भाग्यश्री, इसी वर्ष निर्देशक गोल्डी बहल, १९७४ में फैशन डिजाइनर सव्यसाँची, १९७९ में मॉडल पूरब कोहली, १९८२ में अभिनेता करन सिंह ग्रोवर का जन्म हुआ था। इसी दिन १९६९ में मधुबाला, इसी वर्ष साहित्यकार वृंदावनलाल वर्मा, १९९० में अमृतलाल नागर तथा २००४ में अभिनेता विजय आनंद का निधन हुआ।

२४ फरवरी २०१४

कि आज के दिन (२४ फरवरी को) १९२४ में गायक तलत महमूद, १९३९ में अभिनेता जॉय मुखर्जी और १९४८ में राजनीतिज्ञ जयललिता, का जन्म हुआ। २०१० में सचिन ने इसी दिन वन डे क्रिकेट में पहली बार २०० रन बनाए। आज के ही दिन १९९८ में अभिनेत्री ललिता पवार और २०११ में अनंत पै का निधन हुआ। अमर चित्र कथा के जनक अनंत पै ने भारत में फैंटम, मैनड्रेक और फ्लैश गॉर्डन जैसे पात्रों का प्रवेश कराया, साथ ही बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के लिए सुरुचिपूर्ण सामग्री तैयार की।

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।