मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


गौरवशाली भारतीय व्यक्तित्व       

दिसंबर

१ दिसंबर २०१४

क्या आप जानते हैं कि (१ दिसंबर को) १८८५ में गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर, १८८६ में क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप, १९२४ में परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर शैतान सिंह, १९५४ में समाज सेविका मेधापाटकर, १९५५ में गायक उदित कुमार, १९८५ में अभिनेता सौरभ राज जैन का जन्म हुआ था।

दिसंबर २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२ दिसंबर को) १९०१ में साहित्यकार एवं पत्रकार पीताम्बरदत्त बड़थ्वाल, १९३७ में राजनीतिज्ञ मनोहर जोशी, १९३९ में फिल्म पटकथा लेखिका अचला नागर, १९४७ में क्रिकेट खिलाड़ी धीरज प्रसन्ना, १९५६ में अंतरराष्ट्रीय एथलीट (धाविका) गीता जुत्शी, १९५९ में अभिनेता बोमन ईरानी, १९७० में अभिनेत्री कश्मीरा शाह, १९७२ में अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री का जन्म हुआ था। इसी दिन २०१४ में हास्य अभिनेता देवेन वर्मा का निधन हुआ।

८ दिसंबर २०१४

क्या आप जानते हैं कि (८ दिसंबर को) १७२१ में महाराष्ट्र राज्य के पेशवा बालाजी, बाजीराव, १८७५ में राजनीति और सामाजिक नेता तेजबहादुर सप्रू, १८९७ में हिंदी साहित्यकार एवं वक्ता बालकृष्ण शर्मा नवीन, १९०० में नर्तक उदयशंकर, १९२७ में पंजाब राजनेता प्रकाश सिंह बादल, १९३५ में अभिनेता धर्मेन्द्र, १९४६ में अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, १९५६ में बैडमिंटन खिलाड़ी अमि घिया, १९७६ में टेनिस खिलाड़ी निरुपमा वैद्यनाथन का जन्म हुआ था।

दिसंबर २०१६

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (९ दिसंबर को) १९१३ में भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार होमाई व्यारवाला, १९१८ में उपन्यासकार एवं नाटककार कुशवाहा कान्त, १९२९ में साहित्यकार व पत्रकार- रघुवीर सहाय, १९४५ में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, १९४६ में राजनीतिज्ञ सोनिया गांधी, १९७५ मे मॉडल और अभिनेता दीनू मौर्या, १९७७ में अभिनेत्री प्रिया गिल, १९८१ में अभिनेत्री दीया मिर्जा और १९८७ में टी.वी. अभिनेत्री रागिनी खन्ना का जन्म हुआ था।

१५ दिसंबर २०१४

क्या आप जानते हैं कि (१५ दिसंबर को) १९०८ में रामकृष्ण मठ के १३वें अध्यक्ष स्वामी रंगनाथनानंद, १९२२ में प्रथम श्रेणी के क्रिकेट टेस्ट खिलाड़ी रुस्तम कूपर, १९३३ में तेलुगु सिनेमा के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार एवं निर्देशक बापू, १९७१ में भारत के पहले व्यावसायिक गोल्फ खिलाड़ी, जीव मिल्खा सिंह, १९७६ में फुटबाल खिलाड़ी, बाइचुंग भूटिया और १९९३ में गायिका अन्वेषा दत्ता का जन्म हुआ था। इसी दिन १९५० में भारत से स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हुआ।

१६ दिसंबर २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१६ दिसंबर को) १९१६ में तबला वादक उस्ताद शेख दाऊद. १९३७ में भारतीय मुक्केबाज हवा सिंह, १९६३ में लेखक मनोज रूपड़ा, १९८६ में सूफी गायिका हर्षदीप कौर का जन्म हुआ था। इसी दिन २००४ में हास्य अभिनेता लक्ष्मीकांत बेर्डे का निधन हुआ। १९७१ में इसी दिन हमारे पड़ोसी राष्ट्र बाँग्लादेश का जन्म हुआ था।

२२ दिसंबर २०१४

क्या आप जानते हैं कि (२२ दिसंबर को) १६६६ में गुरुगोविंद सिंह, १८५३ में आध्यात्मिक गुरु शारदा देवी, १८७५ में उड़िया कवि नंदकिशोर बल, १८८७ में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन, १९२४ में स्वतंत्रता सेनानी कनकलता बरुआ, १९४७ में क्रिकेट खिलाड़ी दिलीप दोषी, १९८७ में अभिनेत्री ईशा तलवार का जन्म हुआ था। प्रत्येक वर्ष २२ दिसंबर को भारत में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की स्मृति में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है।

२३ दिसंबर २०१६

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२३ दिसंबर को) १८४५ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भूतपूर्व अध्यक्ष रासबिहारी घोष, १८९९ में साहित्यकार रामवृक्ष बेनीपुरी, १९०२ में भारत के पाँचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, १९३० में साहित्यकार विद्याभूषण मिश्र और १९६८ में अभिनेता अरबाज खान का जन्म हुआ था। इसी दिन १९२६ में समाज सुधारक, आर्य समाज के अनुयायी और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के संस्थापक श्रद्धानंद सरस्वती, २००० में अभिनेत्री व गायिका नूरजहाँ और २००४ में भारत के नवें प्रधानमंत्री नरसिंहा राव का निधन हुआ।

२९ दिसंबर २०१४

क्या आप जानते हैं कि (२९ दिसंबर को) १८४४ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेशचन्द्र बनर्जी, १९०० में संगीतकार दीना नाथ मंगेशकर, १९१७ में फिल्म निर्देशक रामानंद सागर, १९४२ में अभिनेता राजेश खन्ना, १९४८ में मीडिया विश्लेषक सुधीश पचौरी, १९४९ में क्रिकेट खिलाड़ी सैयद किरमानी, १९७४ में अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना का जन्म हुआ था। इसी दिन २००८ में चित्रकार मंजीत बावा और २०१३ में उड़िया लेखक जगदीश मोहंती का निधन हुआ।

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।