मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


 


क्या आप जानते हैं?
आज के दिन

क्या आप जानते हैं कि (१७ नवंबर को) १८७९ में दक्षिण भारत में दलितों के हकों की रक्षा के लिए जूझने वाले पेरियार ई.वी. रामास्वामी नायकर, १८९८ में लेखक निर्देशक और अभिनेता देबकी बोस, १९२० अभिनेता जैमिनी गणेशन, १९७८ में अभिनेत्री कीर्ति रेड्डी और १९८२ में क्रिकेटर यूसुफ पठान का जन्म हुआ था इसी दिन १९२८ में स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय और २०१२ में राजनीतिज्ञ बाल ठाकरे का निधन हुआ।

१७ नवंबर २०१४

क्या आप जानते हैं कि (१० नवंबर को) १९३३ में अर्थशास्त्री अमर्त्यसेन, १८४८ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक और पार्टी के सम्मानित नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी, १८९९ में सत्य समाज के संस्थापक गुरू स्वामी सत्यभक्त, १९२० में राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी, १९७९ में टेनिस खिलाड़ी हर्ष मंकड का जन्म हुआ था। इसी दिन १९०८ में स्वतंत्रता सेनानी कनाईलाल दत्त, २०१३ में राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन हुआ।

१० नवंबर २०१४

क्या आप जानते हैं कि (३ नवंबर को) १८८८ में भारतीय इतिहासकार रमेशचंद्र मजूमदार, १९०६ में अभिनेता पृथ्वीराज कपूर, १९३७ फिल्म संगीतकार लक्ष्मीकांत, १९७४ में अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी, १९८९ में टीवी अभिनेता हिमांश कोहली का जन्म हुआ था। इसी दिन १९४७ में पहला परमवीर चक्र पाने वाले जवान सोमनाथ शर्मा, १९९२ में अभिनेता प्रेमनाथ, २०१२ में गुजरात के भूतपूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्रा तथा २०१३ में लोक गायिका रेशमा का निधन हुआ।

३ नवंबर २०१४

क्या आप जानते हैं कि (२७ अक्तूबर को) १९२० में भारत के दसवें राष्ट्रपति के.आर.नारायणन, १९६६ में शतरंज के ग्रैंड मास्टर दिव्येन्दु बरुआ, १९७६ में अमेरिकी टीवी पर लोकप्रिय शेफ मनीत चौहान, इसी वर्ष अभिनेत्री पूजा बत्रा, १९८४ में क्रेकेट खिलाड़ी इरफान पठान का जन्म हुआ था। इसी दिन १९७४ में गणितज्ञ चक्रवती पद्मनाभन रामानुजम, २००१ में अभिनेता प्रदीप कुमार, २००७ में अभिनेता सत्येन कप्पू का निधन हुआ।

२७ अक्तूबर २०१४

क्या आप जानते हैं कि (२० अक्तूबर को) १९१४ में जैन संत आचार्य तुलसी, १९२० में बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर राय, १९२७ में तेलुगु के कवि और आलोचक गुंटुरु शेषेन्द्र सरमा, १९६३ में क्रिकेट खिलाड़ी, राजनीतिज्ञ और टी.वी. कलाकार नवजोत सिंह सिद्धू, १९७८ में क्रिकेट खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग और १९७९ में अभिनेत्री नरगिस फाखरी का जन्म हुआ था। इसी दिन २०१० क्रिकेट खिलाड़ी पार्थ सारथी शर्मा का निधन हुआ।

 २० अक्तूबर २०१४

क्या आप जानते हैं कि (१३ अक्तूबर को) १८९५ में भारत की क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट कप्तान सी.के. नायडू, १९११ में अभिनेता अशोक कुमार, इसी वर्ष समाजसेवी भगिनी निवेदिता, १९३६ में वीणा वादक चिट्टी बाबू, १९४८ में सूफ़ी भक्ति संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायक नुसरत फतह अली खाँ और १९५५ में भारत के वित्त सचिव अरविंद मायाराम का जन्म हुआ था। इसी दिन १९८७ में गायक और अभिनेता किशोर कुमार तथा २००४ में अभिनेत्री निरूपाराय का निधन हुआ।

१३ अक्तूबर २०१४

क्या आप जानते हैं कि (६ अक्तूबर को) १८९७ में धावक धर्मपाल सिंह, १८९३ में गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक मेघनाथ साहा, १९३० में हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल, १९४४ में बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, १९४६ में अभिनेता विनोद खन्ना, १९६३ में हास्य अभिनेता विनोद मिश्रा, १९८२ में गायक और अभिनेता मियांग चैंग का जन्म हुआ था। इसी दिन १६६१ में सिक्खों के सातवें गुरु हरराय, २००७ में महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बाबा साहब भोंसले और राजनयिक लक्ष्मीमल्ल सिंघवी का निधन हुआ था।

६ अक्तूबर २०१४

क्या आप जानते हैं कि (२९ सितंबर को) १९२८ में भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा, १९३० में संस्कृत विद्वान, कवि और लेखक सत्यव्रत शास्त्री, १९३२ में हास्य अभिनेता महमूद, १९३३ में वरिष्ठ कथाकार विद्यासागर नौटियाल, १९५७ में अभिनेता दर्शन जरीवाला, १९६८ में अभिनेता समीर सोनी, १९८४ में अभिनेत्री और नृत्यांगना ईशा शरवानी का जन्म हुआ था। १९४२ में इसी दिन प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी मातंगिनी हज़ारा और २०१३ में विपासना ध्यान के गुरू सत्यनारायण गोयनका का निधन हुआ।

२९ सिंतबर २०१४

कि आज के दिन (२२ सितंबर को) १८५६ में भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक स्वामी श्रद्धानंद, १८८५ में भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त, १८८९ में भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती, १९३५ साहित्यकार कामतानाथ, १९५० को सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चमलिंग और १९८१ में टीवी अभिनेत्री राजश्री ठाकुर का जन्म हुआ था। इसी दिन १९९१ में अभिनेत्री दुर्गा खोटे का निधन हुआ।

२२ सिंतबर २०१४

कि आज के दिन (१५ सितंबर को) १८६० में भारत की प्रौद्योगिकी के जनक सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया, १८७६ में साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय, १९०५ में साहित्यकार डॉ. रामकुमार वर्मा, १९२७ में कवि, लेखक और पत्रकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, १९३९ में राजनीतिज्ञ सुब्रमण्यम स्वामी, १९४२ में नवगीतकार शांति सुमन, १९४५ में भूतपूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम, १९८५ में अभिनेत्री नेहा ओबेराय का जन्म हुआ था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक सुदर्शन का जन्म (१९३१ में) और निधन (२०१२) दोनो ही इसी तिथि को हुए थे।

१५ सिंतबर २०१४

कि आज के दिन (८ सितंबर को) १८८७ में स्वामी शिवानंद सरस्वती, १९१० में कथाकार राधाकृष्ण, १९२६ में गायक भूपेन हजारिका, १९४३ में गायिका आशा भोंसले, १९६४ में अभिनेता मुरली, १९७५ में भारतीय ज्ञानपीठ के नवलेखन पुरस्कार से सम्मानित लेखक रविकांत, १९८६ में बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप का जन्म हुआ था। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पारूपल्ली ने ग्लासगो में २०१४ में आयोजित कामनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इसी दिन १९६० में राजनयिक और पत्रकार फीरोज गाँधी का निधन हुआ।

८ सिंतबर २०१४

कि आज के दिन (१ सितंबर को) १५७४ में सिक्खों के तीसरे गुरू, गुरु अमरदास, १८९५ में कर्नाटिक संगीतज्ञ चेमबइ वैद्यनाथ भगवतार, १८९६ में इस्कान के संस्थापक प्रभुपाद, १९०९ में भाषा व साहित्य के विशेषज्ञ फादर कामिल बुल्के, १९१५ में पंजाबी लेखक राजेन्द्र सिंह बेदी, १९२३ में नाटककार और अभिनेता हबीब तनवीर, १९३३ में कवि दुश्यंत कुमार, १९२६ में राजस्थानी साहित्यकार विजयदान देथा, १९२७ में साहित्यकार राही मासूम रजा, १९४९ में लोकसभा के ११वें स्पीकर पी.ए.संगमा, १९७० में मॉडेल एवं अभिनेत्री पद्मा लक्ष्मी, १९७३ में अभिनेता राम कपूर और १९७७ में अभिनेता आमिर अली का जन्म हुआ था।

१ सिंतबर २०१४
पृष्ठ : . . .

४ अगस्त २०१४

 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।