मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


भविष्य फल

 


१ से १५ अक्तूबर २०११ (लग्‍न राशिफल)
—संगीता पुरी


अक्तूबर २०११ के पूर्वार्द्ध में मेष लग्नवालों के समक्ष स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को मजबूती देने के कार्यक्रम बनेंगे, कुशल लोगों का साथ मिलेगा। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, साख बनी रहेगी। किसी कार्यक्रम में भाई-बहन, बंधु बाँधवों के संबंध में सुखद अहसास बनेगा। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर अपने प्रभाव की मजबूत स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा। घर, गृहस्थी का वातावरण सुखद बनेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल पक्ष के लोगों से सुखद जुड़ाव बन सकता है, प्रेमी प्रमिकाओं के लिए विशेष सुख की संभावना है। दिनचर्या काफी व्यवस्थित होगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा, संयोग न बन पाने से कोई असफलता दिखाई पड़ सकती है, किसी धार्मिक क्रियाकलाप के बाद भी निराशा ही बनेगी। अकारण खर्चों से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से कष्ट होगा।

अक्तूबर २०११ के पूर्वार्द्ध में वृष लग्नवालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, साख बनी रहेगी। पढ़ाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान से संबंध भी अनुकूल प्रतीत होंगे। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर अपने प्रभाव की मजबूती से उन्हें दूर किया जा सकेगा। किसी कार्यक्रम में ससुराल पक्ष के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिनचर्या काफी अस्त व्यस्त रहेगी और जीवन मृत्‍यु से संबंधित घटना का प्रभाव जीवनशैली पर बुरे ढंग से पड़ेगा। लाभ के कमजोर रहने से तनाव बनेगा, कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा। किसी कार्यक्रम में बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान के साथ आपको तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है।

अक्तूबर २०११ के पूर्वार्द्ध में मिथुन लग्नवालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। माता पक्ष को लेकर सुखद अहसास बनेगा, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। पढ़ाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान से संबंध भी मजबूत प्रतीत होंगे। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेमी प्रमिकाओं के मध्य भी तनाव की संभावना है। पिता पक्ष काफी कमजोर बना रहेगा, कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। किसी महत्त्वपूर्ण लाभ की प्राप्ति के लिए प्रयास बनेगा, मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा। बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

अक्तूबर २०११ के पूर्वार्द्ध में कर्क लग्नवालों के समक्ष भाई-बहन, बंधु-बाँधवों के मामलों में सुखद अहसास बनेगा। किसी कार्यक्रम में माता पक्ष को लेकर भी सुखद अनुभूति होगी। वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। यह समय बुद्धि ज्ञान की दिशा में महत्त्वपूर्ण होगा, संतान से संबंधित महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी, संयोग न बन पाने से कुछ असफलता दिखाई पड़ सकती है, धार्मिक क्रियाकलापों के बाद भी निराशा ही बनेगी। किसी कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्त्व दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी आपको बड़ी जबाबदेही मिल सकती है। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

अक्तूबर २०११ के पूर्वार्द्ध में सिंह लग्नवालों के धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, साख बनी रहेगी। किसी कार्यक्रम में भाई-बहन, बंधु बाँधवों के मामलों में सुखद अनुभव होगा, माता पक्ष का भी महत्त्व दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति को प्राप्त करने के लिए मेहनत जारी रहेगी। पढ़ाई लिखाई या किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा, संतान से संबंधित माहौल भी कमजोर बना रहेगा। दिनचर्या काफी अस्त व्यस्त रहेगी और जीवन मृत्‍यु से संबंधित किसी घटना का प्रभाव जीवनशैली पर बुरे ढंग से पड़ेगा। भाग्य, भगवान, धर्म - ये यब चिंतन के विषय बने रहेंगे। किसी कार्यक्रम में पिता के साथ का सुखद अनुभव प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र का वातावरण भी मनोनुकूल होगा। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है।

अक्तूबर २०११ के पूर्वार्द्ध में कन्‍या लग्नवालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, साख बनी रहेगी, किसी कार्यक्रम में भाई-बहन, बंधु-बाँधवों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्ट का कारण बनेगी। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेमी प्रमिकाओं के मध्य भी तनाव की संभावना है। दिनचर्या काफी व्यवस्थित होगा, जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। किसी परिणाम में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी। किसी कार्यक्रम में पिता के साथ का सुखद अनुभव प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र का माहौल भी मनोनुकूल होगा।

अक्तूबर २०११ के पूर्वार्द्ध में तुला लग्नवालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। धन की स्थिति को मजबूत बनाने के कार्यक्रम बनेंगे, संपन्न लोगों का साथ बनेगा। भाई-बहन, बंधु बाँधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गडबड़ी आएगी। झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। किसी कार्यक्रम में ससुराल पक्ष के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिनचर्या मनमौजी ढंग की होगी, किसी कार्यक्रम को अंजाम देने में समय की कमी नहीं होगी। किसी परिणाम में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

अक्तूबर २०११ के पूर्वार्द्ध में वृश्चिक लग्नवालों को स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को मजबूती देने के कार्यक्रम बनेंगे, कुशल लोगों का साथ मिलेगा। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा। पढ़ाई लिखाई या किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा, संतान से संबंध भी कमजोर बना रहेगा। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। घर, गृहस्‍थी का वातावरण सुखद बनेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल पक्ष के लोगों से सुखद जुड़ाव बन सकता है। प्रेमी प्रमिकाओं के लिए विशेष सुख की संभावना है। दिनचर्या मनमौजी ढंग की होगी, किसी कार्यक्रम को पूरा करने के लिये समय की कमी नहीं होगी। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

अक्तूबर २०११ के पूवार्द्ध में धनु लग्नवालों को स्वास्थ्य काफी गडबड रहेगा, आत्मविश्वास की कमी बनेगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्ट का कारण बनेगी। बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए यह समय महत्त्वपूर्ण होगा, संतान से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर अपने प्रभाव की मजबूत स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा। घर, गृहस्‍थी का वातावरण सुखद बनेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल पक्ष के लोगों से सुखद जुड़ाव बन सकता है। प्रेमी प्रमिकाओं के लिए विशेष सुख की संभावना है। किसी कार्यक्रम में पिता के साथ का सुखद अनुभव प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र का माहौल भी मनोनुकूल होगा। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा, किसी कार्यक्रम में बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान के साथ आपको तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है।

अक्तूबर २०११ के पृर्वार्द्ध में मकर लग्नवालों का भाई-बहन, बंधु बाँधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गडबड़ी आएगी। किसी कार्यक्रम में माता पक्ष का भी महत्त्व दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति को प्राप्त करने के लिए मेहनत जारी रहेगी। पढ़ाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान से संबंध भी मजबूत प्रतीत होंगे। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर प्रभाव की मजबूत स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा। किसी परिणाम में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी। किसी कार्यक्रम में पिता के साथ का सुखद अनुभव प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र का माहौल भी मनोनुकूल होगा। काफी महत्त्वपूर्ण लाभ की प्राप्ति के लिए प्रयास बनेगा,बेवजह के उपस्थित खर्चों से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से कष्ट होगा।

अक्तूबर २०११ के पूर्वार्द्ध में कुंभ लग्नवालों को धन की स्थिति को मजबूत बनाने के कार्यक्रम बनेंगे, संपन्न लोगों का साथ रहेगा। किसी कार्यक्रम में भाई-बहन, बंधु-बाँधवों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। माता से संबंधित सुखद अहसास बनेगा, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। पढ़ाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान से संबंध भी अनुकूल प्रतीत होंगे। दिनचर्या मनमौजी ढंग की होगी, किसी कार्यक्रम को पूरा करने में समय की कमी नहीं होगी। किसी परिणाम में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी। किसी कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्त्व दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी आपको बड़ी जबाबदेही मिल सकती है। काफी महत्त्वपूर्ण लाभ की प्राप्ति के लिए प्रयास बनेगा।

अक्तूबर २०११ के पृर्वार्द्ध में मीन लग्नवालों का स्वास्थ्य काफी गड़बड़ रहेगा, आत्मविश्वास की कमी बनेगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। धन की स्थिति को मजबूत बनाने के कार्यक्रम बनेंगे, संपन्न लोगों का साथ बनेगा। किसी कार्यक्रम में भाई-बहन, बंधु बाँधवों के मामलों में सुखद अहसास बनेगा,माता पक्ष को लेकर सुखद अनुभूति होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। घर, गृहस्थी का वातावरण सुखद बनेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल पक्ष के लोगों से सुखद जुड़ाव बन सकता है। प्रेमी प्रमिकाओं के लिए विशेष सुख की संभावना है। दिनचर्या मनमौजी ढंग का होगा, किसी कार्यक्रम को अंजाम देने में समय की कमी नहीं होगी। भाग्य, भगवान, धर्म- ये यब चिंतन के विषय बने रहेंगे। पिता पक्ष काफी कमजोर बना रहेगा, कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी।

१६ से ३१ सितंबर २०११

२६ सितंबर २०११

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।