पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


 

 

लेखकों से 

नियम

अनुभूति और अभिव्यक्ति में आपकी अनुभूति और रचनात्मक अभिव्यक्ति का स्वागत है। इन पत्रिकाओं के लिए हम कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा हर प्रकार के साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित करते है। विशेषांकों से संबंधित सामग्री कृपया 2 महीने पहले अवश्य भेज दें।

रचनाएँ अप्रकाशित हों यह आवश्यक नहीं किंतु पूर्वप्रकाशित रचनाओं के साथ निम्नलिखित सूचना को संलग्न करना आवश्यक है :
पुस्तक या पत्रिका का नाम, प्रकाशक का नाम तथा पता, रचना यदि किसी पत्रिका से ली गई है तो अंक की तिथि तथा वर्ष, तथा संपादक का नाम होना भी ज़रूरी है।

लिपि

पता

कविताएँ भेजने के लिए हमारा पता है 
तथा गद्य रचनाएँ भेजने का पता है   

शर्तें

  1. अभिव्यक्ति व अनुभूति अव्यवसायिक पत्रिकाएँ हैं। इनमें रचनाएँ प्रकाशित करने के लिए कोई भी धनराशि ली अथवा दी नहीं जाती है।
  2. पत्रिका के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इसका शीर्षक बदलने अथवा इसमें संपादन करने का अधिकार संपादक मंडल के पास है।
  3. स्थान के अनुसार रचना को अनेक पृष्ठों व अंकों में विभाजित किया जा सकता है।
  4. पृष्ठ संरचना के अनुसार किसी भी रचना के साथ चित्रों को संबंधित करने का निर्णय और अधिकार संपादक मंडल का है।
  5. अभिव्यक्ति व अनुभूति को प्रकाशनार्थ भेजी गई रचनाएँ लेखक के व्यक्तिगत जालघर, चिट्ठे या अन्य किसी जाल पत्रिका को नहीं भेजी जानी चाहिए। यदि पहले या बाद में उन्हें किसी अन्य हिंदी जाल-पत्रिका पर देखा गया तो उन्हें अभिव्यक्ति व अनुभूति से हटाया जा सकता है।
  6. रचना की स्वीकृति की सूचना देर से देर एक महीने के अंदर भेज दी जाती है। अस्वीकृत रचनाओं के विषय में पत्रव्यवहार नहीं किया जाता। अत: लेखकों से नम्र निवेदन है कि वे एक माह तक प्रतीक्षा करें।
  7. स्वीकृत रचनाओं के प्रकाशन में सामान्य रूप से 1 से 3 महीने तक का समय लगता है। कृपया अनुस्मरण (रिमाइंडर)  भेजने से पहले इतनी प्रतीक्षा अवश्य करें।
  8. एक से अधिक रचनाएँ स्वीकृत हैं तो दोनों के प्रकाशन के बीच में 6 माह या अधिक का समय लग सकता है।
  9. नई हवा की कविताओं में संशोधन किए जा सकते हैं। अत: अगर संशोधन न चाहें तो कृपया इस स्तंभ के लिए रचना न भेजें।
  10. सभी विषयों से संबंधित निबंधों और लेखों की शब्द संख्या 1000 से 2000 शब्दों के बीच होनी चाहिए

कहानियों के विषय में विशेष-

  1. समकालीन कहानी के अंतर्गत प्रकाशन के लिए भेजी गई कहानी की लंबाई 2500 शब्दों से 3500 शब्दों के बीच होनी चाहिए।
  2. लघुकथा की लंबाई 500 शब्दों के आसपास होनी चाहिए।
  3. प्रेरक प्रसंग के लिए भेजी गई कहानियाँ भी लगभग 500 शब्दों की होनी चाहिए।
  4. कहानी में प्रयोग किए गए एक या अधिक वाक्यों, वाक्यांशों अथवा अनुच्छेदों के हिंदी के अतिरिक्त अंग्रेज़ी अन्य किसी भाषा में होने पर टीम द्वारा उसका हिंदी अनुवाद कर दिए जाने की संभावना है।

कविताओं के विषय में विशेष:

  1. स्वरचित कविताएँ एक साथ एक ही वर्ड (.doc) या टेक्स्ट (.txt) फ़ाइल में 7 से 15 की संख्या में भेजी जानी चाहिए अर्थात 7 कविताओं के लिए 7 फ़ाइलें नहीं भेजी जानी चाहिए। कविताओं के साथ कवि का परिचय तथा जेपीजी (.jpg) फॉरमैट में फोटो भी संलग्न किया जाना चाहिए। फोटो का आकार 250 पिक्सेल × 400 पिक्सेल से छोटा नहीं होना चाहिए।
  2. एक बार कविताएँ प्रकाशित करने के बाद एक ही कवि की कविताएँ 6 महीने से पहले दुबारा प्रकाशित करना संभव नहीं होता है। अत: अगली बार कविताएँ पर्याप्त समय हो जाने पर ही भेजें।
  3. ये नियम अनुभूति में विशेष अवसरों पर आयोजित महोत्सवों पर लागू नहीं होते हैं। एक महीने के लिए आयोजित किए जाने वाले इन महोत्सवों में उस समय दिए गए विषय से संबंधित लगभग सभी कविताओं को तुरंत प्रकाशित कर दिया जाता है। इस समय एक कवि जितनी चाहे उतनी रचनाएँ भेज सकता है और कई बार एक कवि की एक से अधिक रचनाएँ भी प्रकाशित होती हैं। (नए कवि विशेष रूप से इन अवसरों का लाभ उठाएँ)
    कृपया हर रोज़ हर पत्र में एक कविता संलग्न न करें। ऐसी कविताओं पर विचार करना संभव नहीं है।

उद्देश्य

  1. 'अभिव्यक्ति' व 'अनुभूति' का उद्देश्य हिंदी साहित्य को विश्व के हर कोने में सुलभ कराना है जिससे विश्व भर में फैले हिंदी प्रेमी अपनी सुविधानुसार इसका रसास्वादन और अध्ययन कर सकें।
  2. हमारा उद्देश्य होगा कि विश्व के हर कोने में हिंदी साहित्य की रचना में संलग्न लेखकों को एक मंच पर लाया जा सके जहाँ वे अपने अनुभवों और रचना प्रतिभा का आदान प्रदान कर सकें और इस प्रकार हिंदी के विकास में सहायक बनें।
  3. हिंदी साहित्य की लोकप्रियता को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करना तथा नए लेखकों की रचनाएँ प्रकाशित कर के उन्हें प्रोत्साहित करना।

प्रत्याख्यान

  1. अभिव्यक्ति व अनुभूति पत्रिकाओं में प्रकाशित लेखों व रचनाओं के विचार कवियों और लेखकों के व्यक्तिगत विचार हैं। संपादक मंडल का इनसे सहमत होना आवश्यक नहीं है।
  2. 'अभिव्यक्ति' व 'अनुभूति' व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिकाएँ हैं। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
  3. यह सूचना प्रत्येक पृष्ठ पर प्रकाशित कर दी गई है। इसके बाद भी यदि कोई सर्वाधिकार का दुरुपयोग करता है तो इसका उत्तरदायित्व और परिणाम पूरी तरह से दुरुपयोग करने वाले को भुगतना होगा।

टीम अभिव्यक्ति-अनुभूति

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।