मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


भविष्य फल

(अपनी लग्न जानने के लिये संगीता पुरी के इस लेख को ध्यान से पढ़ें)

1
१ मार्च से १५ मार्च २०१२ तक
(लग्‍न राशिफल)  —संगीता पुरी


मेष लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के प्रथम पक्ष में स्वास्थ्य की गड़बड़ी के कारण आत्मविश्वास में कमी अनुभ होगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। दिनचर्या के अस्तव्यस्त होने से जीवन शैली प्रभावित होगी। धन की स्थिति सुदृढ़ होगी, इसे और बेहतर बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। घर गृहस्‍थी का महत्त्व बढ़ेगा, ससुराल के किसी कार्यक्रम में तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी कार्यक्रम में ननिहाल का सुखद सहयोग मिलेगा, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से संबंध सुखद रहेंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर प्रभाव की सुदृढ़ स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा। इसलिए अधिक तनाव नहीं होगा।

वृष लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के प्रथम पक्ष में घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं प्रतीत होगा, ससुराल से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। अकारण उपस्थित व्यय से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा। स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को सुदृढ़ बनाने के कार्यक्रम बनेंगे, कुशल लोगों का साथ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से निकटता बढ़ेगी। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों से तालमेल बनेगा। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, जिससे संतुष्टि का अहसास होगा, साख बनी रहेगी। पढ़ाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान का सुख मिलेगा। बुद्धि ज्ञान के विषयों सफलता मिलेगी।


मिथुन लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के प्रथम पक्ष में कुछ झंझट उपस्थित होंगे, झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण कठिनाई होगी। लाभ में कमी से तनाव बढ़ेगा। लक्ष्य की ओर बढ़ने में बाधा उपस्थित होगी, बुद्धि ज्ञान से संबन्धित विषयों के लिए यह समय महत्त्वपूर्ण रहेगा, संतान के लिये महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा, बाह्य संबंध सुदृढ़ होंगे, पर बाहरी व्यक्ति या स्थान से तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, साख बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। व्यक्तिगत गुणों से संतुष्टि बनी रहेगी। माँ का सहयोग मिलेगा, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा।


कर्क लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के प्रथम पक्ष में अपनी या संतान की पढ़ाई लिखाई में बाधा के  कारण किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा। संतान सुख में कमी होगी। पिता पिता से सहयोग में कमी और कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आँच आ सकती है। वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बड़ी संपत्ति को प्राप्त करने के लिए प्रयत्न जारी रहेंगे। निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। कार्यक्रमों के प्रति गंभीरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। व्यक्तिगत गुणों से संतुष्टि बनी रहेगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मनोनुकूल व्यय कर सकेंगे, किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है।


सिंह लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के प्रथम पक्ष में ननिहाल के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। संयोग के न बन पाने से असफलता का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों के बाद भी निराशा ही हाथ लगेगी। भाई, बहन, बंधु बाँधवों का महत्त्व बढ़ेगा, उनके कार्यक्रमों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्त्व दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। प्रतिष्‍ठा बढ़ने वाली कोई बात हो सकती है। मनोनुकूल व्यय कर सकेंगे, किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, जिससे संतुष्टि का अहसास होगा। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना है, पर लक्ष्य को लेकर काफी गंभीर नहीं रहेंगे।


कन्या लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के प्रथम पक्ष में भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। दिनचर्या के अस्तव्यस्त हो जाने से जीवनशैली बाधित होगी। धन को सुदृढ़ बनाने के कार्यक्रम बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। भाग्य, भगवान, धर्म- ये सब चिंतन के विषय बने रहेंगे। धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्तता रहेगी। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना है, पर लक्ष्य को लेकर पर्याप्त गंभीर नहीं रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। व्यक्तिगत गुणों से संतुष्टि बनी रहेगी। सामाजिक कार्यक्रम आनंदमय रहेंगे। पिता से सुख प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र का वातावरण मनोनुकूल रहेगा।


तुला लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के प्रथम पक्ष में धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे सुदृढ़ बनाने का हर प्रयास व्यर्थ होगा। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं प्रतीत होगा, ससुराल से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को सुदृढ़ बनाने के कार्यक्रम बनेंगे, कुशल लोगों का साथ मिलेगा। दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। सामाजिक कार्यक्रम आनंदमय रहेंगे! पिता से सुख प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र का वातावरण मनोनुकूल रहेगा। किसी सफलता में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी। मनोनुकूल व्यय कर सकेंगे, किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है।


वृश्चिक लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के प्रथम पक्ष में स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, आत्मविश्वास कम होगा। कुछ झंझट उपस्थित होंगे, झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण कठिनाई होगी। पति पत्‍नी की स्थिति सुदृढ़ होगी, ससुराल से तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा, बाह्य संबंध सुदृढ़ होंगे। किसी सफलता में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी, लेकिन काम समय पर पूरे हो जाएँगे। काम अधिक नहीं हो पाएगा। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना है।


धनु लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के प्रथम पक्ष में अकारण उपस्थित व्यय से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा। अपनी या संतान पक्ष की पढ़ाई लिखाई में बाधा आने से  किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा। संतान सुख में कमी होगी। प्रभावशाली लोगों से निकटता बढ़ेगी। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। कार्यक्रमों के प्रति गंभीरता बनी रहेगी दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी । घर, गृहस्थी का वातावरण सुखद बनेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल के लोगों से सुखद जुड़ाव बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी सहजता रहेगी। सामाजिक कार्यक्रम आनंदमय रहेंगे! पिता से सुख प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र का वातावरण मनोनुकूल रहेगा।


मकर लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के प्रथम पक्ष में लाभ में कमी से तनाव बढ़ेगा। लक्ष्य की ओर बढ़ने में बाधा उपस्थित होगी। माता के किसी कार्यक्रम में बाधा आएगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। बुद्धि ज्ञान से संबन्धित विषयों के लिए यह समय महत्त्वपूर्ण रहेगा, संतान के लिये महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता का महत्त्व दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। प्रतिष्‍ठा बढ़ने वाली कोई बात हो सकती है। घर, गृहस्थी का वातावरण सुखद बनेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल के लोगों से सुखद जुड़ाव बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी सहजता रहेगी। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर प्रभाव की सुदृढ़ स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा। किसी सफलता में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी।


कुंभ लग्नवालों के लिए मार्च २०१२ के प्रथम पक्ष में पिता पक्ष काफी कमजोर बना रहेगा, कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आँच आ सकती है भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। किसी कार्यक्रम में ननिहाल का भी महत्त्व दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बड़ी संपत्ति को प्राप्त करने के लिए प्रयत्न जारी रहेंगे। किसी धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्तता रहेगी! झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर प्रभाव की सुदृढ़ स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा। पढ़ाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान का सुख मिलेगा। बुद्धि ज्ञान के अन्य मामलों में भी सफलता मिलेगी। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी, लेकिन काम समय पर पूरे हो जाएँगे।



मीन लग्नवालों को मार्च २०१२ के प्रथम पक्ष में संयोग के न बन पाने से असफलता का सामना करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक क्रियाकलाप के बाद भी निराशा ही मिलेगी। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे सुदृढ़ बनाने का हर प्रयास व्यर्थ होगा। भाई- बहन, बंधु-बाँधवों का महत्त्व बढ़ेगा, उनके कार्यक्रमों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। पढ़ाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान का सुख मिलेगा। बुद्धि ज्ञान के अन्य मामलों में भी सफलता मिलेगी। वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का सुख प्राप्त होगा। घर, गृहस्थी का वातावरण सुखद बनेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल के लोगों से सुखद जुड़ाव बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी सहजता रहेगी।

 

 २७ फरवरी २०१२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।