मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


भविष्य फल

(अपनी लग्न जानने के लिये संगीता पुरी के इस लेख को ध्यान से पढ़ें)

1
१६ जून से ३० जून २०१२ तक
(लग्‍न राशिफल)  —संगीता पुरी


मेष लग्नवालों के लिए जून २०१२ के द्वितीय पक्ष में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर होगा। दिनचर्या मनमौजी ढँग की होगी लेकिन काम समय पर पूरे होते रहेंगे। आर्थिक कष्ट का अनुभव होगा। इसे दूर करने के प्रयास सफल नहीं होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद नहीं लगेगा। ससुराल से तनाव हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। प्रतिष्‍ठा बढ़ाने वाली कोई बात हो सकती है काफी महत्त्वपूर्ण लाभ की संभावना है। इसे प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्रमों के प्रति गंभीरता बनी रहेगी।

वृष लग्नवालों के लिए जून २०१२ के द्वितीय पक्ष में घर। गृहस्थी से सुख प्राप्त होगा। ससुराल से सुखद जुड़ाव होगा। प्रेम संबंधों में भी सहजता रहेगी। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा। किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। आत्मविश्वास की कमी लगेगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। कुछ झंझट उपस्थित होंगे। पर झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण कठिनाई होगी। भाग्य। भगवान। धर्म- ये सब चिंतन के विषय बने रहेंगे। किसी धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्तता रहेगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। प्रतिष्‍ठा बढ़ाने वाली कोई बात हो सकती है।

मिथुन लग्नवालों के लिए जून २०१२ के द्वितीय पक्ष में झंझट उपस्थित हो सकते हैं। पर प्रभाव की मजबूत स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा। इसलिए अधिक तनाव नहीं होगा। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है। पर लक्ष्य को लेकर पर्याप्त गंभीर नहीं रहेंगे। अपनी या संतान की पढाई लिखाई के विषय में चिंता और कठिनाई होगी। संतान की और से कोई अन्य चिंता भी हो सकती है। अकारण व्यय से परेशानी होगी। बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा। दिनचर्या काफी सुव्यवस्थित रहेगी। जिससे सभी कार्यों को समय पर पूरा किया जा सकेगा। भाग्य। भगवान। धर्म- ये सब चिंतन के विषय बने रहेंगे। किसी धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्तता रहेगी।

कर्क लग्नवालों के लिए जून २०१२ के द्वितीय पक्ष में पढाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। बुद्धि ज्ञान की अन्य दिशाओं में भी विकास होगा। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य मनोरंजन सुखद रहेंगे। पिता की ओर से सुख प्राप्त होगा। कर्मक्षेत्र का माहौल भी मनोनुकूल होगा। ननिहाल के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी। वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। लाभ में कमी से तनाव बनेगा। लक्ष्य की ओर बढने में बाधा उपस्थित होगी। ससुराल का महत्त्व बढ़ेगा। दिनचर्या काफी सुव्यवस्थित रहेगी। जिससे सभी कार्यों को समय पर पूरा किया जा सकेगा।

सिंह लग्नवालों के लिए जून २०१२ के द्वितीय पक्ष में ननिहाल से सुखद जुड़ाव होगा। वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। भाग्य के साथ देने से काम बनेंगे यानि किसी परिणाम में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों के साथ विचार के तालमेल का अभाव रहेगा। सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। पिता की ओर से चिंता होगी। कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आँच आ सकती है प्रभावशाली लोगों से संबंध सुदृढ़ होंगे। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। ससुराल का महत्त्व बढ़ेगा। ससुराल के किसी कार्यक्रम के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है।

कन्या लग्नवालों के लिए जून २०१२ के द्वितीय पक्ष में सभी कामों में भाई-बहन, बंधु-बाँधवों तथा सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दिनचर्या मनमौजी ढँग की होगी लेकिन काम समय पर पूरे होते रहेंगे। आर्थिक कष्ट का अनुभव होगा। इसे दूर करने के प्रयास सफल नहीं होंगे। भाग्य के साथ न देने से असफलता का मुँह देखना पड़ेगा। किसी धार्मिक क्रियाकलाप के बाद भी निराशा ही मिलेगी। बुद्धि ज्ञान के कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के लिये महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संबंध सुदृढ़ होंगे। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा।

तुला लग्नवालों के लिए जून २०१२ के द्वितीय पक्ष में धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी। जिससे संतुष्टि का अहसास होगा। साख बनी रहेगी। घर। गृहस्थी से सुख प्राप्त होगा। ससुराल से सुखद जुड़ाव होगा। प्रेम संबंधों में भी सहजता रहेगी। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। आत्मविश्वास की कमी लगेगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। दिनचर्या के अस्त व्यस्त होने का प्रभाव जीवन शैली पर पड़ेगा। किसी कार्यक्रम में ननिहाल का भी महत्त्व दिख सकता है। वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बड़ी संपत्ति को प्राप्त करने के लिये श्रम जारी रहेगा। बुद्धि ज्ञान के कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के लिये महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक लग्नवालों के लिए जून २०१२ के द्वितीय पक्ष में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर होगा। व्यक्तिगत गुणों से संतुष्टि बनी रहेगी। झंझट उपस्थित हो सकते हैं। पर प्रभाव की मजबूत स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद नहीं लगेगा। ससुराल से तनाव हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। अकारण व्यय से परेशानी होगी। बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों का महत्त्व बढ़ेगा। उनके कार्यक्रमों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी कार्यक्रम में ननिहाल का भी महत्त्व दिख सकता है। वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बड़ी संपत्ति को प्राप्त करने के लिये श्रम जारी रहेगा।

धनु लग्नवालों के लिए जून २०१२ के द्वितीय पक्ष में मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा। किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है। पढाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। बुद्धि ज्ञान की अन्य दिशाओं में भी विकास होगा। कुछ झंझट उपस्थित होंगे। झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण कठिनाई होगी। लाभ में कमी से तनाव बनेगा। लक्ष्य की ओर बढने में बाधा उपस्थित होगी। धन की स्थिति सुदृढ़ होगी। इसे और बेहतर बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों का महत्त्व बढ़ेगा। उनके कार्यक्रमों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है।

मकर लग्नवालों के लिए जून २०१२ के द्वितीय पक्ष में अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है। पर लक्ष्य को लेकर पर्याप्त गंभीर नहीं रहेंगे। ननिहाल से सुखद जुड़ाव होगा। वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। अपनी या संतान की  पढाई लिखाई के विषय में चिंता और कठिनाई होगी। संतान व पिता की ओर से अन्य चिंताएँ हो सकती हैं। कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आँच आ सकती है। स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को मजबूती देने के कार्यक्रम बनेंगे। चतुर लोगों का साथ मिलेगा। धन की स्थिति सुदृढ़ होगी। इसे और बेहतर बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा।

कुंभ लग्नवालों के लिए जून २०१२ के द्वितीय पक्ष में सामाजिक कार्यक्रम या अन्य मनोरंजन सुखद रहेंगे पिता की ओर से सुख प्राप्त होगा। कर्मक्षेत्र का माहौल भी मनोनुकूल होगा। इनके कार्यक्रमों में भाई-बहन, बंधु-बाँधवों एवं सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। ननिहाल के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी। वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। इनसे संबंधित किसी कार्यक्रम में निराशा हाथ आ सकती है! भाग्य के साथ न देने से असफलता का मुँह देखना पड़ेगा। किसी धार्मिक क्रियाकलाप के बाद भी निराशा ही मिलेगी। स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को मजबूती देने के कार्यक्रम बनेंगे। चतुर लोगों का साथ मिलेगा। कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा। बाह्य संबंध मजबूत होंगे। पर बाहरी व्यक्ति या स्थान से तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है।

मीन लग्नवालों के लिए जून २०१२ के द्वितीय पक्ष में भाग्य के साथ देने से काम बनेंगे यानि किसी परिणाम में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी। धार्मिक कार्यक्रम में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी। जिससे संतुष्टि का अहसास होगा। साख बनी रहेगी। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों के साथ विचार के तालमेल का अभाव रहेगा। सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। दिनचर्या के अस्त व्यस्त होने का प्रभाव जीवन शैली पर पड़ेगा। कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा। बाह्य संबंध मजबूत होंगे। पर बाहरी व्यक्ति या स्थान से तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। काफी महत्त्वपूर्ण लाभ की संभावना है। इसे प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्रमों के प्रति गंभीरता बनी रहेगी।

 

 १६ जून २०१२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।