मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


कहानियाँ

समकालीन कहानियों में इस सप्ताह प्रस्तुत है
भारत से कमल कुमार की कहानी वेलेंटाइन डे

थकी आँखों से उसने मोटे शीशों का चश्मा ऊपर खिसकाया था। कोट उतार कर कुर्सी पर रखा और हाथों के दस्तानें निकाल कर नीचे टोकरी में फेंके थे। वाशबेसिन में हाथ धोए दो बार-तीन बार। आँखों पर ठंडी हथेलियों का स्पर्श सुहाया था। अपना बैग उठाकर बाहर आया था। ड्राइवर ने उसे देखते ही उचक कर उसके हाथों से बैग लिया। गाड़ी का दरवाज़ा खोला। उसका बैग रखा और दरवाज़ा बंद करके अपनी सीट पर बैठ गया। स्टार्ट की थी।
'साब घर चलूँ?'
'हाँ भाई।'
उन्होंने घड़ी देखी, '10' बज चुके थे। अब और कहाँ जाएगा? वैसे भी कहाँ जाता है वह। उसने सोचा था। इतना लंबा दिन, पाँच घंटे का कांप्लीकेटेड ऑपरेशन। उफ! सारा दिन खड़े-खड़े उनकी टाँगें दुख रही थी। सिर और आँखें पथरा-सी गई थीं। जल्दी से घर पहुँच कर सोया जाए। भूख भी अब तो मर चुकी थी। झटके से अचानक गाड़ी रुकी तो उन्होंने आँखें खोली थीं। शायद उन्हें झपकी आ गई थी। इतना ट्रैफ़िक इस समय। कुछ समझ में नहीं आया कि वे कहाँ हैं। क्या बजा होगा? उसने दुबारा घड़ी देखी थी। सड़कों पर भीड़ थी। ट्रैफ़िक धीमी गति से रुक-रुक कर खिसक रहा था। दुकानें अभी खुली थीं। दुकानों पर और सड़कों की पटरियों पर अनेकानेक वस्तुएँ सजी थीं। ख़रीदने वालों और बेचने वालों की भीड़-भाड़ और चहल-पहल थी। दुकानों पर और सड़कों के बीचो-बीच दिल के आकार के गुब्बारों, रंग-बिरंगे चमकीले काग़ज़ों की लतरें बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर चिपकाए और लटकाए गए थे। छोटे-बड़े रेस्तराँ में खूब भीड़ थी।

पृष्ठ :  1. 2. 3.

आगे—

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।