मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


कहानियाँ 

समकालीन हिंदी कहानियों के स्तंभ में इस सप्ताह प्रस्तुत है
यू एस ए से
नीलम जैन की कहानी अंतिम यात्रा


यह कोई असामान्य बात तो नहीं कि रात के पिछले पहर कोई टैक्सी बुलाए और कहीं जाना चाहे। सामान्यत: टैक्सी वाहक अपनी गाड़ी के पास ही घर के आगे उस पते पर बुलाने वालों के बाहर निकलने का इंतज़ार करते हैं पर उसने कभी ऐसी पाबंदियों को माना नहीं था, वह अक्सर बढ़ कर चलने वाले मुसाफ़िर का दरवाज़ा खड़खड़ा दिया करता था। कहाँ तक इंसान इंसान से डर कर रहे और फिर उसका तो पेशा ही अनजान लोगों को यहाँ वहाँ ले जाना है। सब के समझाने के बाद भी उसकी यह आदत बदली नहीं थी और धीरे-धीरे वह इस इलाके में निडर-सा हो गया था।

आज का दिन बहुत ही व्यस्त बीता था। शाम से ही नए साल की पार्टियों पर आने जाने वाले उसे एक कोने से दूसरे कोने तक दौड़ाते रहे थे। पार्टी के पश्चात अधिक पिए और बहके लोगों को उनके घरों पर छोड़ते उसने अच्छा-ख़ासा कमा लिया था। कुछ के साथ माथापच्ची भी करनी पड़ी थी। कुल मिला कर वह इस नए साल की नई सुबह के ख़त्म होने की इंतज़ार में था। उसे और यात्रियों की पड़ी नहीं थी। टैक्सी कंपनी के ऑफ़िस ने जब मोबाइल पर उससे संपर्क किया तब वह इस आख़िरी यात्री को ले जाने की हामी भर चुका था।
मैंने नाम नहीं बताया ना, इस टैक्सी वाले का नाम है निक। निक को किसी ने भी उसके पूरे नाम से नहीं पुकारा सिवाय चर्च के पादरी के। एक वही हमेशा उसे निकोलस कह कर बुलाया करता है।

पृष्ठ : . . .

आगे

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter