आज सिरहानेउपन्यासउपहारकहानियाँकला दीर्घाकविताएँगौरवगाथापुराने अंक
नगरनामारचना प्रसंगघर–परिवारदो पलनाटकपरिक्रमा पर्वप्रकृतिपर्यटन
प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक विज्ञान वार्ता विशेषांकहिंदी लिंक
साहित्य संगमसंस्मरण साहित्य समाचार साहित्यिक निबंधस्वास्थ्य
हास्य व्यंग्य

 

कहानियाँ

समकालीन हिंदी कहानियों के स्तंभ में इस सप्ताह प्रस्तुत है यू.के. से शैल अग्रवाल की कहानी— 'बसेरा'


सोचा भी नहीं था कि यों मिलेगा. . .अचानक ही साथ हो लिया था आंचल से लिभड़ा-लिभड़ा! पलटकर हाथ में लेकर, खुशी से बल्लियों उलझते मन के साथ रिधू देखे जा रही थी। विश्वास ही नहीं हो पा रहा था कुछ उसे. . .कैसे आया, कहाँ से आया यह?

फिर तो ढूँढ़ती आँखें बयार की बेचैनी से चारों तरफ़ घूम गईं और तुरंत ही ठीक आँख के सामने, वहीं दरवाज़े के पास मिल भी गया वह उसे. . .वही सुनहरा चमकता रंग, मानो आकाश का सारा सोना नाज़ुक पंखुड़ियों मे सिमट आया हो। वही रंग-रूप, आकार, सब कुछ तो वही था। झुककर नाम पढ़े, इसके पहले ही सेल्स काउंटर पर खड़ी लड़की समझाने आ पहुँची। ''कितना सुंदर है. . .है ना. . .जब पूरी रवानी में खिलेगा तो और भी सुंदर लगेगा! लबर्नम की नई किस्म है, पहली बार यहाँ इंग्लैंड में। हमारे नारंगी फूल जो आग की लपटों से चमकते हैं, उनसे थोड़ी फरक। इंडियन लबर्नम। हर साल इन्हीं दिनों खूबसूरत समां बाँध दिया करेगा।

''क्या तुम भारत से हो?''  अचानक ही वृद्ध से दिखते उस व्यक्ति ने काउंटर के पीछे से ही पूछा।
''हाँ।'' रिधू ने घूमकर देखा।

पृष्ठ : 1. 23

आगे-

 

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

आज सिरहानेउपन्यासउपहारकहानियाँकला दीर्घाकविताएँगौरवगाथापुराने अंकनगरनामारचना प्रसंग
घर–परिवार दो पलनाटक परिक्रमापर्व–परिचय प्रकृतिपर्यटन प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक
विज्ञान वार्ताविशेषांकहिंदी लिंकसाहित्य संगमसंस्मरणसाहित्य समाचारसाहित्यिक निबंधस्वास्थ्य
हास्य व्यंग्य

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9–16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।