आज सिरहानेउपन्यासउपहारकहानियाँकला दीर्घाकविताएँगौरवगाथापुराने अंक
नगरनामारचना प्रसंगघर–परिवारदो पलनाटकपरिक्रमा पर्वप्रकृतिपर्यटन
प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक विज्ञान वार्ता विशेषांकहिंदी लिंक
साहित्य संगमसंस्मरण साहित्य समाचार साहित्यिक निबंधस्वास्थ्य
हास्य व्यंग्य

 

व्यक्तित्व

अभिव्यक्ति में अलका सिन्हा
की रचनाएँ

कहानी
अपूर्णा

 

अलका सिन्हा

जन्मः 9 नवंबर 1964
शिक्षाः एम.ए., एम.बी.ए., पी.जी.डी.टी., केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो, गृह मंत्रालय द्वारा संचालित अनुवाद प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में रजत पदक।
रचना-कर्म- कविता संग्रह - 'काल की कोख से', 'मैं ही तो हूँ ये (पुरस्कृत), 'मैं तेरी रोशनाई होना चाहती हूँ (प्रकाशनाधीन)।
कविता संग्रह - 'सुरक्षित पंखों की उड़ान'
कविता, कहानी और निबंध के अनेक संग्रहों की सहयोगी रचनाकार 'इंडो कैनेडियन टाइम्स', 'नवाँ ज़माना' और 'काव्य-लोक' में कविताओं का पंजाबी अनुवाद प्रकाशित आकाशवाणी की विदेशी प्रसारण सेवा द्वारा दर्जनों कहानियाँ नेपाल में अनूदित और प्रसारित कविताएँ, कहानियाँ और समीक्षात्मक निबंध प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित तथा आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से प्रसारित। प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूलों के हिंदी विषय के पाठ्यक्रम में कहानी सम्मिलित।

विशिष्ट गतिविधियाँ - छठे विश्व हिंदी सम्मेलन, लंदन में शोधपत्र का पाठ। दिल्ली दूरदर्शन के साहित्यिक कार्यक्रम 'पत्रिका' की विशिष्ट शृंखलाओं की प्रस्तोता। आकाशवाणी की विदेश प्रसारण सेवा में पूर्व हिंदी उद्घोषक। गत आठ वर्षों से गणतंत्र-दिवस परेड का आँखों देखा हाल सुनाने का गौरव। इंडियन एयरलाइंस कर्मियों को उद्घोषणा संबंधी जानकारी देने के लिए आयोजित वॉइस कल्चर ट्रेनिंग में फैकल्टी पर्सन। अंतर्राष्ट्रीय लेखन से जुड़ी हिंदी की साहित्यिक पत्रिका 'अक्षरम संगोष्ठी' की सह-संपादक (मानद और अवैतनिक)।

अनेक मूर्धन्य साहित्यकारों से साक्षात्कार प्रकाशित एवं प्रसारित। बाल-पत्रिका 'नंदन' के स्थायी स्तंभ 'विश्व की महान कृतियाँ' के लिए अनेक हिंदीतर कृतियों का हिंदी कहानी रूपांतरण। दिल्ली विश्वविद्यालय से अनुवाद की अतिथि प्राध्यापक के रूप में संबद्ध। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एन. सी.ई.आर.टी.) के श्रव्य-दृश्य शिक्षण कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण। केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद की पूर्व 'साहित्य एवं संस्कृति मंत्री'। परिचय साहित्य परिषद की सचिव। विभिन्न साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयोजन-संचालन।

सम्मानः कविता संग्रह 'मैं ही तो हूँ ये' पर हिंदी अकादमी, दिल्ली सरकार द्वारा साहित्यिक कृति सम्मान-2002।
सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था 'उद्भव' द्वारा साहित्य के लिए मानव सेवा सम्मान-2004।
प्रवासी संगठन, नई दिल्ली द्वारा साहित्य के लिए प्रवासी रत्न सम्मान-2004।
एम.जे.पी. रूहेलखंड विश्वविद्यालय के आर.बी.डी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिजनौर (उ.प्र.) में वर्ष2005 में आयोजित अखिल भारतीय सेमिनार में विषय मर्मज्ञ (रिसोर्स पर्सन) के रूप में सम्मानित।

संप्रतिः इंडियन एयरलाइन्स में कार्यरत।

संपर्कः   alka_writes@yahoo.com

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

आज सिरहानेउपन्यासउपहारकहानियाँकला दीर्घाकविताएँगौरवगाथापुराने अंकनगरनामारचना प्रसंग
घर–परिवार दो पलनाटक परिक्रमापर्व–परिचय प्रकृतिपर्यटन प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक
विज्ञान वार्ताविशेषांकहिंदी लिंकसाहित्य संगमसंस्मरणसाहित्य समाचारसाहित्यिक निबंधस्वास्थ्य
हास्य व्यंग्य

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9–16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।