मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


व्यक्तित्व

अभिव्यक्ति में अमरकांत
की रचनाएँ


कहानी
दोपहर का भोजन

पलाश के फूल

 

अमरकांत

जन्म : १ जुलाई, १९२५ को ग्राम नगरा, जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) में।

शिक्षा : १९४१ में गवर्नमेंट हाई स्कूल, बलिया से हाई स्कूल। कुछ समय तक गोरखपुर और इलाहाबाद में इंटरमीडिएट की पढ़ाई, जो १९४२ के स्वाधीनता-संग्राम में शामिल होने से अधूरी रह गई, और अंतत: १९४६ में सतीशचंद्र कालेज बलिय से इंटरमीडिएट किया। १९४७ में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी.ए.।

कार्यक्षेत्र : १९४८ में आगरा के दैनिक पत्र 'सैनिक' के संपादकीय विभाग में नौकरी। आगरा में ही प्रगतिशील लेखक संघ में शामिल और कहानी-लेखन की शुरूआत। इसके बाद दैनिक 'अमृत पत्रिका' इलाहाबाद, दैनिक 'भारत' इलाहाबाद तथा मासिक पत्रिका 'कहानी' इलाहाबाद के संपादकीया विभागों से संबद्ध। अखिल भारती कहानी प्रतियोगिता ('कहानी' मासिक द्वारा आयोजित) में 'डिप्टी-कलक्टरी' कहानी पुरस्कृत। संप्रति 'मनोरमा' इलाहाबाद के संपादकीय विबाग से अवकाशप्राप्त। "इन्हीं हथियारों स" उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार तथा व्यास सम्मान से सम्मानित।

प्रकाशित कृतियाँ :
कहानी संग्रह : ' जिन्दगी और जोंक', ' देश के लोग', ' मौत का नगर', ' मित्र-मिलन' और 'कुहासा'

उपन्यास : 'सूखा पत्ता', 'आकाशपक्षी', ' काले-उजले दिन', 'सुखजीवी', 'बीच की दीवार', 'ग्राम सेविका', 'खुदीराम' और 'सुन्नर पांडे की पतोहू', इन्हीं हथियारों से।

बाल-उपन्यास : 'वानर-सेना'।

 
-----------     मुखपृष्ठपुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । लेखकों से । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter