पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


व्यक्तित्व


अभिव्यक्ति में जयवंत दलवी
की रचनाएँ

साहित्यिक संगम में
स्पर्श

 

जयवंत दलवी  

श्री जयवंत दलवी मराठी भाषा के वरिष्ठ लेखक थे। इनकी प्रसिद्ध रचनाओं में नाटक, उपन्यास एवं कहानी संग्रह हैं, जिसमें से अनेक के अनुवाद भारतीय तथा विदेशी भाषाओं में हो चुके हैं।

व्यक्ति के अंतर्मन को लेखनी के द्वारा काग़ज़ पर उतारने की भावना ही इनकी लगभग समस्त रचनाओं का केंद्र बिंदु रही है। स्त्री-पुरुष के संबंधों के इर्द गिर्द इनकी कई रचनाओं का जन्म हुआ है। इनके कई नाटक अभूतपूर्व रूप से प्रसिद्धि पा चुके हैं, जिनमें महासागर, संध्याछाया एवं पुरुष उल्लेखनीय हैं।

इनके कथा संग्रहों में प्रमुख हैं स्पर्श, रुक्मिणी एवं स्वप्नरेखा। इनके लगभग चौदह उपन्यास हैं, जिनमें धर्मानंद, महानंदा, स्वागत एवं चक्र बहुत प्रसिद्ध हुए। महानंदा पर मराठी में तथा चक्र पर हिंदी में फ़िल्म बन चुकी है। इनकी लगभग सभी रचनाएँ मध्यवर्गीय जीवन शैली पर आधारित हैं।

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।