मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


व्यक्तित्व


अभिव्यक्ति में राजनारायण बोहरे
की रचनाएँ

कहानियों में
बाजार बाजार
हल्ला

 

 

राजनारायण बोहरे


जन्म-
२० सितंबर १९५९ को अशोक नगर मध्य प्रदेश में जन्म।

शिक्षा-
स्नातक स्तर की शिक्षा अशोक नगर में ग्रहण करने के बाद एल एल बी एवं हिन्दी में एम ए क़ी शिक्षा गुना में रहकर पूरी की¸ तत्पश्चात भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की।

कार्यक्षेत्र-
१९७४ से रंगमंच से गहरे जुड़कर अनेक नाटकों में अभिनय व निर्देशन किया तथा कई नाटक और संवाद लिखे। एक टेली–फिल्म का निर्माण लेखन व निर्देशन भी किया।

वाणिज्यिक कर विभाग में सेवा में आने के बाद भी लेखन जारी रहा। मूलतः कहानी लेखन ही किया और लगभग पचास कहानियाँ अब तक लिखी हैं। इन दिनों एक उपन्यास पर काम जारी है। बच्चों के लिए भी लगभग दो दर्जन कहानियाँ और तीन उपन्यास लिखे। दो कहानी संग्रह¸ किशोरों के लिए दो उपन्यास दिल्ली प्रकाशन समूह से प्रकाशित।

प्रकाशित कृतियाँ-
इज्जत आबरू एवं गोष्ठा तथा अन्य कहानियाँ नामक दो कहानी संग्रह तथा किशोरों के लिए दो उपन्यास दिल्ली प्रकाशन समूह से प्रकाशित।
 

सम्मान पुरस्कार-
चिल्ड्रन बुक ट्रस्ट से आधा दर्जन कहानियाँ पुरस्कृत एवं अखिल भारतीय जाह्नवी कहानी प्रतियोगिता १९९६ में एक कहानी भय को २५,००० रुपए का पुरस्कार १९९७ में प्रधानमंत्री से प्राप्त। मध्य प्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन भोपाल से वागीश्वरी पुरस्कार  २००३ से सम्मानित।

सम्प्रति ¹ कॉमर्शियल टैक्स इन्सपेक्टर

संपर्क- bohare_rajnarayan@rediffmail।com 

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter